नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद सभी लाइसेंस रद्द किए जाने के बावजूद भी लुकछिप कर बिक रहे पटाखे। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद सभी लाइसेंस रद्द किए जाने के बावजूद भी लुकछिप कर बिक रहे पटाखे।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद सभी लाइसेंस रद्द किए जाने के बावजूद भी लुकछिप कर बिक रहे पटाखे।

दमोह में एक फटाका फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद जहां प्रशासन की सख्ती देखने को मिली और दमोह जिले में सभी आतिशबाजी वालों के लाइसेंस रद्द किए गए और सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार अब उन्हें पुनः लाइसेंस दिए जाएंगे अभी किसी के पास पटाखा बेचने का लाइसेंस नहीं है इसके बावजूद भी मुनाफाखोर

दुकानदार लोगों की जान जोखिम में डालकर अवैध रूप से पटाखे बेच रहे हैं जो रिहायशी इलाके में रखे हुए हैं दमोह पुलिस को चाहिए कि ऐसे मुनाफाखोर दुकानदारों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए क्योंकि सुनने में आ रहा है यह लोग गाइडलाइन सिंधी कैंप और आसाराम बापू कॉलोनी में किराए से मकान लेकर उन मकानों में अवैध तरीके से विस्फोटक सामग्री के साथ फटाखे रखे हुए हैं।


दमोह. कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर व पुलिस अधीक्षक सोमवंशी के द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत
ऐसे लोगों की पताशाजी में लगी पुलिस और तहसीलदार की टीम।
जिले में पटाखा फैक्ट्रियों पर कार्यवाही की जा रही हैं. इस सम्बंध में तहसीलदार दमयंती नगर मोहित जैन ने बताया कि दमोह शहर की 3 दुकानों में छापामार कार्यवाही की गई, साथ ही दो जगह से पटाखे जब्त किये गए. पटाखे जप्त हो जाने के बाद तहसीलदार ने फटाके सिटी कोतवाली पुलिस को देकर कार्यवाही कराई है,

जिसमें विनोद पिता ख्याल दास सिंधी निवासी सिंधी कैंप बारह द्वारी और मनोज पिता स्वर्गीय रमेश कुमार जैन उम्र 42 वर्ष मागंज वार्ड-5 लोको दोनों से करीब सात बोरी पटाखे जप्त किए हैं. एक और जगह यानी की पलंदी चौराहा पर टीम पहुंची थी, जहां गुलाब चंद्र जैन के यहां आतिशबाजी नहीं मिली. दो लोगों के यहां इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी आतिशबाजी मिलने पर सिटी

कोतवाली टीआई आनंद सिंह ठाकुर ने बताया है कि विनोद और मनोज के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1848 की धारा 9(ख) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है और इस तरह की कार्यवाही अग्रिम जारी रहेगी. कार्यवाही के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर, सब इंस्पेक्टर उत्तमचंद्र वंशपाल, एएसआई रघुराज सिंह, प्र.आरक्षक अजित दुबे,आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक देशराज,आरक्षक आकाश मौजूद रहे.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

You may have missed