नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव दमोह के सिंग्रामपुर में कैबिनेट सहित स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल।चौदह हजार करोड़ की योजना से लगभग चार लाख हेक्टेयर को पानी मिलेगा। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

प्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव दमोह के सिंग्रामपुर में कैबिनेट सहित स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल।चौदह हजार करोड़ की योजना से लगभग चार लाख हेक्टेयर को पानी मिलेगा।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव दमोह के सिंग्रामपुर में कैबिनेट सहित स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल।चौदह हजार करोड़ की योजना से लगभग चार लाख हेक्टेयर को पानी मिलेगा।

दमोह प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव 05 अक्टूबर 24 को दोपहर 12 बजे हैलीकाप्टर से सिंग्रामपुर आयेगें । अपनी कैबिनेट बैठक सहित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आप शाम 05:30 बजे हेलीपेड सिंग्रामपुर से भोपाल के लिए रवाना होगें।

प्रदेश के पशुपालन, डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटैल ने जलसंसाधन विभाग की सीतानगर परियोजना अंतर्गत पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन कॉलोनी कल्याणपुरा में सवा सात करोड़ की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।


राज्यमंत्री पटेल ने कहा आज यहां लगभग साढ़े सात करोड़ की लागत से सीसी रोड का काम प्रारंभ हुआ। जिस तरीके से यह व्यवस्थित सड़क है, बिजली है, पानी है, स्कूल है, धर्मशाला है सामुदायिक भवन है सारी सुविधा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने 03 तारीख को जबेरा में बहुत बड़ी घोषणा की थी और वह घोषणा बस नहीं थी उसके सारे पेपर आज दिल्ली पहुंच गए और दिल्ली में भी मुख्यमंत्री जी सिंचाई मंत्री से मिलकर ब्यारमा नदी पर डैम बनाने की बात हो रही है। यह योजना चौदह हजार करोड़ की योजना जो लगभग चार लाख हेक्टेयर को पानी मिलेगा अब हमारे पास कुल जिले की । अब हम खेती की जमीन की गणना करें जो की तीन लाख सत्रह हजार हेक्टेयर जमीन खेती की जमीन है हमारे पास। लगभग साढ़े तीन से पौने चार लाख एकड़ हेक्टेयर जमीन वन विभाग की है तो अगर हम देखते हैं की सवा तीन लाख हेक्टेयर की जो हमारी जमीन है, लगभग अस्सी हजार हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी अभी भी हमारे पास सवा दो लाख हेक्टेयर से ढाई लाख हेक्टेयर तक अभी पानी की आवश्यकता है, परंतु जब डैम बनेगा हमारे पास चार लाख हेक्टेयर का पानी होगा । हमारे पास पौने दो लाख हेक्टेयर पानी हो जाएगा, दमोह जिले की एक-एक इंच जमीन सिंचित होगी।

सांसद राहुल सिंह ने कहा जल संसाधन विभाग द्वारा सीतानगर परियोजना अंतर्गत जीवन स्तर को उठाने के लिए और बेहतर बनाने के लिए लगभग साढ़े सात करोड़ की लागत से यहां सीसी रोड का निर्माण क्षेत्र में हो रहा हैं। उस कार्यक्रम में हमारे बीच में आपके ही विधानसभा के ऊर्जावान मंत्री लखन पटेल को बधाई और साधुवाद देना चाहता हूं , कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में पांच सौ अठारह करोड़ की लागत से सीतानगर परियोजना जिससे तकरीबन नब्बे से सौ गांव तक पानी पहुंचाने का काम किया। सांसद के तौर पर यह मेरी पहली शुरुआत है और वरिष्ठ नेता लखन भैया, ,जयंत मलैया जी सभी के मार्गदर्शन से क्षेत्र में जो बेहतर हम कर पाएंगे हम करेंगे और एक बहुत बड़ा कार्यक्रम प्रदेश के कैबिनेट की बैठक संग्रामपुर में होने वाली है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

अभी चार-पांच दिन पूर्व ही सागर में रीजनल इन्वेस्टर मीटिंग हुई थी जिसमें माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जेएसडब्ल्यू का सीमेंट प्लांट जो लगभग पैतालीस करोड़ की लागत का गैसाबाद में लगने वाला है और ओएनजीसी वालों का गैस प्लांट जो मगरोन हटा में लगने वाला है और हमने भी तय किया है कि जितना बेहतर कर सके वह करेंगे एक बार पुनः में मंत्री जी को साधुवाद देता हूं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now