नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह एस पी द्वारा जनसुनवाई को लेकर नई व्यवस्थाएं बनाई गई हटा एस डीओ पी को नहीं आई नई व्यवस्था रास। आज लगी दमोह के एस पी ऑफिस में जनसुनवाई चौपाल। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह एस पी द्वारा जनसुनवाई को लेकर नई व्यवस्थाएं बनाई गई हटा एस डीओ पी को नहीं आई नई व्यवस्था रास। आज लगी दमोह के एस पी ऑफिस में जनसुनवाई चौपाल।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह एस पी द्वारा जनसुनवाई को लेकर नई व्यवस्थाएं बनाई गई हटा एस डीओ पी को नहीं आई नई व्यवस्था रास। आज लगी दमोह के एस पी ऑफिस में जनसुनवाई चौपाल।

दमोह मैं आम जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए दमोह एस पी द्वारा नई व्यवस्था बनाई गई जिसमें जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी के साथ एक-एक थाना प्रभारी होगा जनसुनवाई में मौजूद दमोह एसपी ऑफिस में होगी जनसुनवाई इसके आदेश दो दिन पहले ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों को पहुंचाए जा चुके थे यही वजह थी कि आज दमोह एसपी ऑफिस में एडिशनल एसपी सी एस पी सहित जिले के कई अनुविभागीय अधिकारियों के साथ एक थाना प्रभारी एसपी ऑफिस में

जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें जिले के कई थाना क्षेत्र से लोग जनसुनवाई में पहुंचे जहां पर लोग अपनी समस्याएं लेकर आए थे तो वही हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन के पास एक पीड़ित जो पटेरा के ग्राम पंचायत कुंवरपुर से पहुंचा जो कि पेशे से अपने आप को पत्रकार बता रहा था इसकी शिकायत थी कि जनपद पंचायत पटेरा में ठेकेदार भरत पटेल द्वारा उसे जान से मार देने की धमकी दी जा रही है और झूठे मुकद्दमो में फंसा देने की

बात कही जा रही है यहां तक की कई ग्रुपों में भरत पटेल द्वारा लिखा गया है ग्रुप से जुड़े सभी गणमान्य नागरिक से निवेदन है की लोकेंद्र राजपूत पत्रकार द्वारा किसी भी ग्राम पंचायत की या किसी व्यक्ति विशेष की फर्जी शिकायत की जाती है तो जांच कर इसके खिलाफ कार्यवाही और गांव वालों से भी हमें धमकियां दिला रहा है लोग बता रहे हैं कि भरत पटेल कह रहा था कि तुम्हें झूठे केस में फंसवा दूंगा ऐसी पहले भी हमें धमकी दे चुका है जिसकी पूर्व में भी एसपी साहब से पीड़ित शिकायत कर चुका है ताजा मामला अभी 2 दिन पहले अखबारों में ग्राम के कार्यों में होने वाली गड़बड़ियों को उजागर करती खबरों के चलते जांच टीम पहुंची थी जो कार्य

ठेकेदार भरत पटेल लिए हुए हैं यही वजह है कि पीड़ित को पुनः धमकियां मिलने लगी है जिसकी शिकायत लेकर आज दमोह एसपी ऑफिस पहुंचे जहां पर हटा एसडीओपी का रवैया ऐसा था कि जैसे वह शिकायतकर्ता की शिकायत का यही तत्काल निराकरण कर दें शिकायतकर्ता से पूछते नजर आए की आपने जो शिकायत में लिखा है फर्जी बिल लगाकर शासन के पैसे निकाल रहे हैं इसके सबूत दें और कहीं आपकी चुनावी रंजिश तो नहीं है। भरत पटेल द्वारा ग्रुप में लोगों को भड़काऊ शब्द लिखने पर एसडीओपी कह रहे थे कि इसमें कोई भड़काऊ बात नहीं है जबकि भरत पटेल की भाषा शैली ऊपर समाचार में लिखी गई है आप खुद पढ़कर समझ सकते हैं कि यह पत्रकार के खिलाफ लोगों को

भड़का रहा था ताकि लोग पत्रकार की शिकायतें करने लगे इससे यह स्पष्ट समझ में आ रहा था कि दमोह एस पी की नई पहल हटा एसडीओपी को रास नहीं आ रही थी। भरत पटेल के खिलाफ़ फर्जी बिल लगाकर शासन की राशि निकाले जाने के सबूत जब हटा एसडीओपी के समक्ष पेश किए गए तब जाकर उन्होंने आवेदन लिया अब एसडीओपी के रवैये से पीड़ित को कहीं से नहीं लगता की शिकायत पर कोई कार्यवाही की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now