नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर पालिका के ढुल मुल रवैये के चलते दमोह सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक की हुई मौत। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

नगर पालिका के ढुल मुल रवैये के चलते दमोह सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक की हुई मौत।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नगर पालिका के ढुल मुल रवैये के चलते दमोह सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक की हुई मौत।

दमोह नगर पालिका द्वारा आवारा मवेशियों को ना पकडे जाने की वजह से जिले में आए दिन एक्सीडेंट की खबरें मिलती रहती हैं आपको बता दें कि दमोह कलेक्टर के प्रयासों से कुछ दिन के लिए नगर पालिका द्वारा आवारा मवेशियों में से मात्र कुछ मवेशी जो शहर में आतंक मचाए हुए थे जिनके बीच बाजार में लड़ने के सोशल मीडिया पर रोज वीडियो वायरल हो रहे थे दो बैलों की लड़ाई में लोग

भी घायल हो रहे थे यही वजह थी कि दमोह कलेक्टर के आदेश पर तत्काल ही नगर पालिका ने ऐसे आतंकी बेलों को पकड़ कर गौशाला भेजा लेकिन उसके बाद कुंभ करणीय निंद्रा में नगर पालिका सो गई यही वजह है कि आज रात्रि में


दमोह सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक 120 प्रसून पिता राम चरण ख़ेहुरिया उम्र 30 वर्ष गढ़ाकोटा निवासी की भैंस से भिड़ जाने की वजह से दुखद निधन की खबर सामने आई है जिसकी जानकारी मिलते ही
सुबह पोस्टमार्टम के उपरांत पुलिस अधीक्षक सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, सीएसपी

अभिषेक तिवारी,टीआई आनंद सिंह, सूबेदार अभिनव साहू, लाइन आफिसर दिनेश गोस्वामी के अलावा और भी पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शव को पुलिस एंबुलेंस से दमोह से गढ़ाकोटा निज निवास के लिए रवाना किया उससे पहले

दमोह पुलिस अधीक्षक व सभी स्टाफ के लोगों ने अपने साथी सिपाही को नम आंखों से विदाई दी साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि अपने श्री चरणों में दिवंगत आत्मा को स्थान प्रदान करें और ईश्वर से प्रार्थना की इस दुख की घड़ी को पूरे परिवार को सहने की शक्ति प्रदान करें पूरे मामले की संपूर्ण जांच में पुलिस जुटी हुई है प्राथमिक जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट की वजह आवारा मवेशी से टक्कर बताई जा रही है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed