नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वदेशी को घर घर पहुंचाने व लोगों में स्वदेशी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 11 दिवसीय स्वदेशी मेला आज से प्रारंभ। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

स्वदेशी को घर घर पहुंचाने व लोगों में स्वदेशी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 11 दिवसीय स्वदेशी मेला आज से प्रारंभ। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्वदेशी को घर घर पहुंचाने व लोगों में स्वदेशी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 11 दिवसीय स्वदेशी मेला आज से प्रारंभ।

प्रथम दिवस इंदौर की टीम द्वारा दी जाएगी कत्थक की प्रस्तुति

दमोह। नगर के तहसील मैदान में स्वर्णिम भारत फाउंडेशन द्वारा 14 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे 11 दिवसीय स्वदेशी मेले का आज शुभारंभ होगा। स्वदेशी और स्वावलंबी भारत की परिकल्पना को जन-जन तक ले जाने और उसे साकार बनाने की मंशा से आयोजित किये जा रहे इस मेले के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सह-समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान जितेन्द्र गुप्त जी ,विधायक, दमोह जयंत कुमार मलैया , अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया और राष्ट्रीय सह समन्वयक, स्वदेशी जागरण मंच सतीश कुमार जी
की अध्यक्षता में शाम 6 बजे होगा।

प्रथम दिवस कत्थक प्रस्तुति

14 नवम्बर 2024 से 24 नवम्बर 2024 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक तहसील मैदान परिसर में विभिन्न खेल सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मंचीय कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिवस नादयोन गुरुकुल इंदौर की डॉ. रागिनी मक्कड़ और उनकी टीम के द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं,

प्रतिभा प्रदर्शन प्रतिभा सम्मान भी मेले के दौरान होगा। स्वदेशी की अलख जगाने निकली टोली मेला प्रारंभ होने की पूर्व संध्या पर आयोजन समिति की टोली आमजन के बीच स्वदेशी की अलख जगाने और लोगों को स्वदेशी का महत्व बताने की मंशा से मुख्य बाजारों में निकली । इस दौरान आम जन और व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की अपील के साथ स्वदेशी मेले में आ रहे स्थानीय रोजगार, कारीगर और कलाकारों को हौसला देने के लिए मेले में उपस्थिति की अपील की गई। पुलिस प्रशासन के साथ व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक।

मेले की व्यवस्थाओं और जन सुविधाओं के लिए प्रशासन और आयोजन समिति के बीच समन्वय स्थापित करने की मंशा से मेला प्रांगण परिसर में बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा, एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम आरएल बागरी, मेला समिति से प्रजातंत्र गंगेले, संजय रावत,सोनल राय, दीपक तिवारी, सौरभ दुबे, सहित नपा सीएमओ प्रदीप शर्मा, सीएमएचओ डॉक्टर मुकेश कुमार जैन,पीडब्ल्यूडी विभाग वर्षा मिश्रा, जगदीश तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी, महिला शशक्तिकरण अधिकारी संजीव मिश्रा, उद्यानिकी विभाग, विभाग ,विद्युत विभाग से सहायक यंत्री मोतीलाल साहू, आयुष विभाग से राजकुमार पटेल, आजीविका मिशन तीनेंद्र अहिरवार, वन परिक्षेत्र अधिकारी रेंजर विक्रम चौधरी, एसबीआई से रौनक असाटी, उद्यानिकी विभाग यश कुमार, सुशील नामदेव,माधव पटेल सहित अन्य विभागों से लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now