नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , न्यायालय ने फिर से विवेचना के दिए थे आदेश लेकिन कोतवाली में 7 सालों से धूल खा रही फाइल। परिजन बोले एसपी ऑफिस में पदस्थ, सब इंस्पेक्टर को हटाए, फिर शुरू करें जांच! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

न्यायालय ने फिर से विवेचना के दिए थे आदेश लेकिन कोतवाली में 7 सालों से धूल खा रही फाइल। परिजन बोले एसपी ऑफिस में पदस्थ, सब इंस्पेक्टर को हटाए, फिर शुरू करें जांच! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

न्यायालय ने फिर से विवेचना के दिए थे आदेश लेकिन कोतवाली में 7 सालों से धूल खा रही फाइल। परिजन बोले एसपी ऑफिस में पदस्थ, सब इंस्पेक्टर को हटाए, फिर शुरू करें जांच! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

दमोह। जिले की पथरिया विधानसभा से जनसंघ के पूर्व विधायक स्वर्गीय मणि शंकर सुमन की हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक विधायक के परिजनों ने सोमवार को दमोह एसपी को आवेदन दिया है। उन्होंने एसपी को बताया कि 2010 में उनके पिता की हत्या हुई थी जिसमें तीन आरोपी थे, जिसमें एक आरोपी एसआई त्रिलोक अहिरवाल एसपी ऑफिस में एडिशन एसपी के स्टेनो के रूप में सेवाए दे रहा है। सात साल पहले इस मामले में जिला न्यायालय ने फिर से विवेचना के आदेश दिए थे, लेकिन कोतवाली में फाइल धूल खा रही है। परिजनों का यह भी आरोप है कि एक आरोपी त्रिलोक एडिशनल एसपी के यहां पदस्थ है इसलिए उसके दबाव में पुलिस इस मामले में जांच नहीं कर रही है।

अब एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
जनसंघ से विधायक रहे स्वर्गीय मणिशंकर सुमन के बेटे अशोक भारती ने बताया कि 2010 में आरोपी प्रेम शंकर अहिरवाल, अहिल्याबाई अहिरवाल और उनके बेटे त्रिलोक अहिरवाल ने मेरे पिता की हत्या की थी। पहले न्यायालय ने इस मामले को खारिज कर दिया था, लेकिन जब उन्होंने दोबारा सुनवाई के लिए कोर्ट में आवेदन दिया, तो जिला कोर्ट ने इस मामले को संदिग्ध मानते हुए इसमें दोबारा विवेचना करने के लिए पुलिस को आदेश दिया था।

सात साल से यह फाइल कोतवाली में है, लेकिन इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। विधायक के बेटे अशोक भारती की मांग है कि इस मामले की विवेचना शुरू की जाए और त्रिलोक अहिरवार को एसपी कार्यालय से हटाया जाए, ताकि निष्पक्षिता के साथ मामले की जांच हो सके। इस मामले में दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी का कहना है कि पहली बार इस मामले की जानकारी उनके सामने आई है।

उन्होंने कोतवाली टीआई से कहा है की फाइल निकलवाए। मैं उसे देखूंगा और जो भी बात सामने आएगी उसके हिसाब से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि फाइल देखने के बाद यदि जरूरत होगी तो त्रिलोक अहिरवार को यहां से हटाया जाएगा और किसी दूसरे अनुविभाग के अधिकारियों से इस मामले की जांच कराई जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

You may have missed