नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह के प्राचीन तालाब के किनारे हुए अतिक्रमण में बेघर हुए परिवार। प्रशासन पर भेदभाव के लगे आरोप । – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह के प्राचीन तालाब के किनारे हुए अतिक्रमण में बेघर हुए परिवार। प्रशासन पर भेदभाव के लगे आरोप ।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह के प्राचीन तालाब के किनारे हुए अतिक्रमण में बेघर हुए परिवार। प्रशासन पर भेदभाव के लगे आरोप

दमोह जिले में यूं तो जगह जगह अतिक्रमण देखा जा सकता है जिसकी शिकायतें भी प्रशासन से लगातार की जाती रही है लेकिन आज तक जितने भी अवैध अतिक्रमणों की शिकायतें हुई हैं उन सभी अतिक्रमण पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं लेकिन प्राचीन तालाब के पास कई दशकों से रहने वाले लोगों के मकान इस दिसंबर की शीतकालीन कड़ाके की ठंड में अतिक्रमण हटाया गया जिसमें लक्ष्मी सोनी अपने पूरे परिवार के साथ कई वर्षों से यहां बने मंदिर की देखरेख करने के लिए अतिक्रमण किए हुई थी और मंदिर की देखरेख और साफ सफाई भी करती रहती थी


ऐसा ही एक पटेल परिवार जो पिछले कई दशकों से मंदिर की सेवा करता और मंदिर के बाजू से ही अपना कच्चा मकान बनाकर वहीं पर परिवार के साथ रह रहा था तो वहीं 80 साल के एक बुजुर्ग जो चलने फिरने में असमर्थ हैं और उनकी शादी भी नहीं हुई जिस वजह से उनकी कोई देखरेख करने वाला भी नहीं था ऐसे बुजुर्ग को भी प्रशासन ने जरा भी राहत नहीं दी और उससे भी आनन फानन में मकान खाली कराया और उसका मकान भी जमी दोष कर दिया गया अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध भी किया और सभी लोग प्रशासन की इस कार्रवाई से नाराज दिखे और यह भी कहते सुने गए की

न्यू मल्टीप्लेक्स मॉल के मलिक को फायदा दिलाने के लिए यहां का अतिक्रमण हटाया जा रहा है जबकि कई जगह ऐसी है जिसकी शिकायत निरंतर की जा रही है लेकिन आज तक प्रशासन का बुलडोजर उस और नहीं गया जबकि प्रशासन ने उन अवैध कब्जाधारियों को मुआवजा की राशि भी दे चुके हैं उसके बावजूद भी कब्जा किए हुए हैं प्रशासन की इतनी जल्दबाजी में अतिक्रमण हटाए जाने से प्रशासन पर भी सवालों की उंगलिया उठाई जा रही हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now