नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जेल में पैसे लेकर फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा देने की मिल रही थी खबरे दमोह कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जेल में पैसे लेकर फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा देने की मिल रही थी खबरे दमोह कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जेल में पैसे लेकर फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा देने की मिल रही थी खबरे दमोह कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण।


दमोह जिला जेल में पैसे लेकर फाइव स्टार जैसी होटल की तरह सुविधा देने के नाम पर पैसे के लेनदेन की खबरें आए दिन सुनने में आ रही थी दअरसल दमोह जेल में पिछले दिनो पेपर में छपी खबर के अनुसार जेल में बंद कैदियों के परिजनों से पैसे के लेनदेन होने का एक मामला सामने आया था जिसमें उड़ीसा के एक व्यक्ति से ₹15000 फोन पर पैसे डलवाए गए उसके रिश्तेदार द्वारा जब जेल में बंद रिश्तेदार की जमानत होने के बाद फोन पे पर की गई पेमेंट का स्क्रीनशॉट लगाकर समाचार प्रकाशित हुआ तब जाकर आनन फानन में जेल

अधिकारियों ने बगैर जांच किए ही उस व्यक्ति को उसके पैसे लौटा दिए बाद में इसकी शिकायत होने पर कहा गया की जांच कर ली गई है और उस व्यक्ति के पैसे लौटा दिए गए हैं पैसे धोखे से आ गए थे सूचना के अधिकार से जब जांच प्रतिवेदन की संपूर्ण जानकारी मांगी गई तब कहा गया अभी जांच चल रही है यही वजह थी कि दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज जिला जेल पहुंचे और बंदियों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुरूष बंदीगृहों, किचिन, महिला बंदीगृहों के अलावा स्वास्थ्य एवं भंडार गृह आदि बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया।

कलेक्टर श्री कोचर ने जेल में बंदियों से मिलने आये परिजनों से भी चर्चा की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री प्रजापति मौजूद थे। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है, निरीक्षण के दौरान बंदियों और उनके परिजनों से भी बात की और यहाँ की सारी व्यवस्थाओं को देखा है। जहाँ-जहाँ संतोष जनक नहीं लगा है, वहाँ पर

जेल अधीक्षक और उनके स्टाफ को निर्देशित किया है कि इसमें तुरंत सुधार लाएं और बाकी चीजों के संबंध में एक डिटेल्ड निरीक्षण प्रतिवेदन बनाकर आज ही शासन को भेजी जायेंगी ताकि जो भी कमियां हैं, वह सुधर सके और जो चीज़ अच्छी चल रही है उसको और व्यवस्थित ढंग से चलाया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed