नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह के थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने पीपीई किट जिलाध्यक्ष देवनारायण सिद्धार्थ मलैया की मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधक, को सौंपी ! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह के थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने पीपीई किट जिलाध्यक्ष देवनारायण सिद्धार्थ मलैया की मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधक, को सौंपी ! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जहां एक ओर पूरे देश में लॉक डाउन है, तो वहीं अस्पतालों में बेहतर इलाज के इंतजाम किए जा रहे है. वहीं सामाजिक संगठन और अन्य लोग स्वेच्छा से सहयोग भी कर रहे हैं. दमोह के वस्त्र विक्रेता संघ ने भगवान महावीर जयंती के अवसर पर 24 पीपीई किट जिला अस्पताल को प्रदान की. किट निर्माण के पश्चात कलेक्टर तरुण राठी से भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजित मोदी से हुई बातचीत में उन्होंने इस किट को जिला अस्पताल में प्रदान किए जाने की बात कही. जिसके बाद थोक वस्त्र विक्रेता संघ के द्वारा यह किट
निशुल्क जिला अस्पताल को प्रदान की.

बेहतरीन कपड़े से निर्मित की गई यह किट कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कारगर मानी जा रही है. वस्त्र विक्रेता संघ के सभी सदस्यों ने जहां इस किट को वायरस के संक्रमण से बचने का कारगर उपाय बताया, तो वहीं डॉक्टरों का भी कहना था कि इस किट के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए काफी लाभ मिलेगा. डॉक्टरों ने इस किट को प्रदान करने के लिए वस्त्र विक्रेता संघ का धन्यवाद भी दिया.

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि इसके पहले भी भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के द्वारा 3000 मास्क निशुल्क जिला अस्पताल को प्रदान किए जा चुके हैं. व्यापारी संगठन लगातार ही इस संकट की घड़ी में सहयोग कर रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने इस किट का निर्माण कर इसे प्रदान किया है. जो बहुत उपयोगी है. इस दौरान जिला अस्पताल प्रबंधन से सिविल सर्जन डॉक्टर ममता तिमोरी एवं आरएमओ डॉ दिवाकर पटेल ने यह किट प्राप्त की. साथ ही थोक वस्त्र विक्रेता संघ का आभार भी माना.

किट दान दिए जाने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, युवा नेता सिद्धार्थ मलैया, थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय कुमार जैन, वरिष्ठ संरक्षक नेमचंद बजाज, उपाध्यक्ष शैलेंद्र बजाज, महामंत्री मनोज आहूजा, संगठन मंत्री प्रबोध जैन, लधाराम राम कुकरेजा, भाजपा महामंत्री रमन खत्री, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजित मोदी, सदस्य सुलभ बजाज ,अभिनंदन जी के अलावा बड़ी संख्या में वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्यों की मौजूदगी रही.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed