नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय जनता पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल में रहा उल्लासपूर्ण माहौल। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल में रहा उल्लासपूर्ण माहौल। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल में रहा उल्लासपूर्ण माहौल। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (6 अप्रैल):
भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस आज पूरे देश में उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। इसी क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल में भी इस विशेष अवसर को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। असाटी वार्ड के बूथ क्रमांक 115 और 116 पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र चौरसिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे शामिल हुए। इस दौरान लघुव्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री तनुज पाराशर, श्री राहुल शास्त्री, श्री ब्रह्मा चौरसिया, श्री शिवशंकर सोनी, श्री सुनील दुबे, श्री देवेंद्र पांडेय सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से श्री साजिद रिज़वी और काजी साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्रों पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को दोहराया तथा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से सतत सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now