नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में जनपद सदस्य के घर बिक रही अवैध शराब, पुलिस बनी मूकदर्शक? – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में जनपद सदस्य के घर बिक रही अवैध शराब, पुलिस बनी मूकदर्शक?

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में जनपद सदस्य के घर बिक रही अवैध शराब, पुलिस बनी मूकदर्शक?

दमोह (मध्यप्रदेश):
दमोह जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में जनपद सदस्य के घर से अवैध शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि एक कमरे में शराब की बोतलें बेची जा रही हैं और वहां कुछ लोग मौजूद हैं, जिनमें से एक व्यक्ति के सिर पर पट्टी भी बंधी हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना सागर नाका चौकी अंतर्गत बांसा ग्राम की है।स्थानीय सूत्रों का दावा है कि जनपद सदस्य के पति व ससुर क्षेत्र में रसूखदार माने जाते है और इसी रसूख के चलते पुलिस अब तक कार्रवाई करने से बचती रही है।

पुलिस की चुप्पी क्यों?
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब यह मामला क्षेत्र में आम चर्चा का विषय है और अब इसका वीडियो भी सार्वजनिक हो चुका है, तब भी पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी हुई है? क्या अवैध कारोबारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जो कानून के डर से बेखौफ होकर शराब का धंधा कर रहे हैं?

प्रशासन की भूमिका संदिग्ध
प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे साफ प्रतीत होता है कि या तो प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है या फिर रसूखदारों के आगे बेबस है।

जनता में आक्रोश
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्रीय जनता में रोष है। लोगों का कहना है कि यदि आम आदमी ऐसा काम करता, तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करती, लेकिन जनपद सदस्य होने के कारण प्रशासन मौन है।इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, चाहे वह किसी भी पद पर हो। लोकतंत्र में कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा न्यूज़ पोर्टल नहीं करता

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now