नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम चंडी चोपरा में गाय की दरिंदगी से हत्या के बाद भी पुलिस के खाली हाथ, जनता में आक्रोश एक सप्ताह बाद भी हत्यारे फरार, भगवती मानव कल्याण संगठन ने दी चेतावनीl – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

ग्राम चंडी चोपरा में गाय की दरिंदगी से हत्या के बाद भी पुलिस के खाली हाथ, जनता में आक्रोश एक सप्ताह बाद भी हत्यारे फरार, भगवती मानव कल्याण संगठन ने दी चेतावनीl

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ग्राम चंडी चोपरा में गाय की दरिंदगी से हत्या के बाद भी पुलिस के खाली हाथ, जनता में आक्रोश
एक सप्ताह बाद भी हत्यारे फरार, भगवती मानव कल्याण संगठन ने दी चेतावनीl

दमोह, जबेरा – दिनांक 26 मई 2025 को जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम चंडी चोपरा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसमें एक निर्दोष, वेजुबान गाय की अत्यंत क्रूरता से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने न केवल गाय के चारों थन काट डाले, बल्कि उसका सर कुचल दिया और गुप्तांगों को भी विकृत कर दिया। इस निर्मम कृत्य ने समूचे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जबेरा पुलिस अब तक हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। गांव वालों और सामाजिक संगठनों का आरोप है कि हत्यारे गांव के ही हो सकते हैं, लेकिन पुलिस न तो कोई ठोस सुराग जुटा पाई है, न ही अब तक कोई गिरफ्तारी हुई है। इस निष्क्रियता को लेकर आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है।

रविवार को इसी मुद्दे को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जबेरा थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो संगठन हजारों कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय का घेराव और धरना-प्रदर्शन करेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि अगर कानून व्यवस्था की स्थिति और बिगड़ती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

संगठन के नेताओं ने कहा, “गाय हमारे समाज की आस्था का प्रतीक है। इस तरह की बर्बरता न केवल कानून का अपमान है, बल्कि यह समाज के धैर्य की परीक्षा भी है। यदि पुलिस की आंखें बंद रहीं तो जनआक्रोश सड़कों पर दिखाई देगा।”

पुलिस अधीक्षक और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।प्रशासन के लिए यह घटना चेतावनी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो मामला विकराल रूप धारण कर सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now