नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह। शहर के चर्चित किल्लाई नाका हत्याकांड में आखिरकार इंसाफ का हथौड़ा चला। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह। शहर के चर्चित किल्लाई नाका हत्याकांड में आखिरकार इंसाफ का हथौड़ा चला।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

किल्लाई नाका हत्याकांड का फैसला: प्रफुल्ल बर्मन को उम्रकैद!

दमोह। शहर के चर्चित किल्लाई नाका हत्याकांड में आखिरकार इंसाफ का हथौड़ा चला। जिला सत्र न्यायालय ने आरोपी प्रफुल्ल बर्मन को आजीवन कारावास एवं ₹2000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला न्यायाधीश उदय सिंह मरावी की कोर्ट से आया है।

घटना 4 दिसंबर 2022 की है, जब किल्लाई नाका पर जयसिंह और प्रफुल्ल बर्मन उर्फ प्रफुल्ल कश्यप के बीच पुरानी रंजिश को लेकर खूनी भिड़ंत हुई थी। गुस्साए प्रफुल्ल कश्यप ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर जयसिंह को लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया।

थाना कोतवाली पुलिस ने घायल जयसिंह को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला धारा 307 से बढ़कर 302 में तब्दील कर दिया गया।

तत्कालीन विवेचक उपनिरीक्षक भावना दांगी ने घटना की बारीकी से जांच करते हुए मजबूत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय में चालान पेश किया, जिसने आरोपी को दोषी सिद्ध कर दिया।

अदालत ने माना कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी और न्याय के नाम पर आरोपी को जीवनभर जेल में रहने की सजा दी गई है।

इस फैसले से जिले में कानून के प्रति जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। “कानून के हाथ लंबे हैं”इस कहावत को साकार करता है किल्लाई नाका हत्याकांड का यह ऐतिहासिक निर्णय।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now