नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुखद रविवार: दमोह में अलग-अलग हादसों में 10 मौतें, जिले में शोक की लहर! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दुखद रविवार: दमोह में अलग-अलग हादसों में 10 मौतें, जिले में शोक की लहर!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुखद रविवार: दमोह में अलग-अलग हादसों में 10 मौतें, जिले में शोक की लहर!

दमोह,जब संपूर्ण विश्व एक ओर युद्ध और तनाव के दौर से गुजर रहा है, वहीं दूसरी ओर, स्थानीय स्तर पर भी मानवीय क्षति की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते रविवार दमोह जिले के लिए बेहद दुखद और मन को झकझोर देने वाला दिन साबित हुआ। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में 10 लोगों की असमय मृत्यु हो गई।इन घटनाओं ने जहां एक ओर प्रशासन को सक्रिय किया, वहीं आम जनमानस को भी हिला कर रख दिया।

जब संपूर्ण विश्व में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, ऐसे में एक ही दिन में दमोह जिले में 10 लोगों की असमय मृत्यु कई सवाल खड़े कर रही है। क्या ये घटनाएं सिर्फ दुर्भाग्य हैं या किसी गहरे ग्रह परिवर्तन का संकेत?
युद्ध के माहौल में जहां विश्व अशांति की ओर बढ़ रहा है, वहीं जीवन की यह अकस्मात समाप्तियाँ एक अलग ही भयावह स्थिति दर्शा रही हैं।

(1) हिंडोरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदकपुर स्टेशन के पास टपरिया में 40 वर्षीय विनीता मुड़ा पत्नी सुरेंद्र रिछारिया ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(2) वहीं भरतला थाना पटेरा के रहने वाले 35 वर्षीय रमेश अहिरवार की सीने में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

(3) तेजगढ़ क्षेत्र के हरदुआ गांव में 18 वर्षीय मीना आदिवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई, पुलिस ने सरपंच की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया।

(4) गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुराछ गांव में 40 वर्षीय जमुना बर्मन ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

(5) दमोह रेलवे स्टेशन पर 88 वर्षीय वृद्ध रामू ठाकुर का शव मिला। रेलवे पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।

(6) पटेरा में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर आई।

(7) बालाकोट नाले में एक महिला का शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

(8) सिटी कोतवाली क्षेत्र में बिजली सुधारते वक्त एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

(9) गोला पट्टी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की क्षत-विक्षत लाश दो-तीन टुकड़ों में मिली।

(10) तो वहीं हथनी में हुए सड़क हादसे में भी एक युवक की जान चली गई।
इन सभी घटनाओं ने जिले को शोक की लहर में डुबो दिया है।

क्या यह सिर्फ संयोग है या कोई ज्योतिषीय ग्रह-परिवर्तन का प्रभाव? Danger Bharat News मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है और अपील करता है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर हम सब सतर्क रहें और जरूरतमंदों को समय पर मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक सहयोग दें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now