नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 13 लाख की बीमा पॉलिसी के लालच में भाई बना भाई का हत्यारा, दमोह के अंधे हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

13 लाख की बीमा पॉलिसी के लालच में भाई बना भाई का हत्यारा, दमोह के अंधे हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

13 लाख की बीमा पॉलिसी के लालच में भाई बना भाई का हत्यारा, दमोह के अंधे हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा

दमोह देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दमयंती नगर पहाड़ी पर 23 जून को मिले एक अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने गुरुवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सोमवंशी ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह मामला आपसी पारिवारिक विवाद और बीमा पॉलिसी के लालच में की गई सुनियोजित हत्या का निकला, जिसमें मृतक का सगा भाई ही मुख्य साजिशकर्ता निकला।

हत्या के पीछे थी 13 लाख की बीमा पॉलिसी

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पहचान पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रीछी गांव निवासी 23 वर्षीय दयाराम लोधी के रूप में हुई। वह बेरोजगार था और दमोह में अपने बड़े भाई सियाराम लोधी के साथ रह रहा था। दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होते थे। इसी विवाद और नाराज़गी के चलते सियाराम ने अपने भाई के नाम पर ₹13 लाख की बीमा पॉलिसी कराई और फिर उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

खैरी गांव के दो युवकों को दी सुपारी

सियाराम ने खैरी गांव निवासी रवि किरण बेड़िया और सोनू उर्फ छोटू बेड़िया को हत्या के लिए पैसे देकर हायर किया। 23 जून को तीनों आरोपियों ने मिलकर दयाराम को दमयंती नगर की पहाड़ी पर बुलाया। पहले शराब पिलाई गई, फिर सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया और अंत में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को घटनास्थल पर ही फेंककर आरोपी फरार हो गए।

पुलिस और साइबर टीम की सघन जांच से खुला राज

सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन और देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने जांच को तेजी से आगे बढ़ाया। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सियाराम ने पूरे हत्याकांड की साजिश कबूल कर ली।

तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पुलिस टीम ने आरोपी सियाराम लोधी, रवि किरण बेड़िया और सोनू उर्फ छोटू बेड़िया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में देहात थाना की टीम के साथ-साथ एएसआई अकरम खान, एएसआई अभय सिंह, प्रआरक्षक आलोक भारद्वाज, मुकेश दुबे, संजय पाठक, राधेश्याम मिश्रा, साइबर सेल के राकेश अठया, मयंक दुबे, अजित दुबे, रोहित सहित कई अधिकारी-कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now