नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर दिल अज़ीज़ एएसआई रमेश तिवारी नहीं रहे… पुलिस विभाग और शहर में शोक की लहर! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

हर दिल अज़ीज़ एएसआई रमेश तिवारी नहीं रहे… पुलिस विभाग और शहर में शोक की लहर!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हर दिल अज़ीज़ एएसआई रमेश तिवारी नहीं रहे… पुलिस विभाग और शहर में शोक की लहर!

दमोह यातायात थाना में पदस्थ एएसआई रमेश तिवारी का मंगलवार को 50 वर्ष की उम्र में अचानक दुखद निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य खराब होने पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। तत्काल मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए।

डॉक्टरों के अनुसार, एएसआई तिवारी को अचानक हार्ट अटैक आया था। जिला अस्पताल के डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. यशपाल, वार्ड बॉय रोहित व अन्य मेडिकल स्टाफ ने उन्हें बचाने के लिए काफी समय तक CPR किया। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल, डॉ. उमेश तंतुवाय और डॉ. चक्रेश चौधरी सहित पूरी ICU टीम ने अंतिम क्षण तक भरपूर प्रयास किया, लेकिन अफसोस, जान नहीं बच सकी।

जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को मिली, उन्होंने तत्काल एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया को अस्पताल भेजा। कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात टीआई दलबीर सिंह मार्को, टीआई अमित मिश्रा, सूबेदार अभिनव साहू, लाइन ऑफिसर दिनेश गोस्वामी सहित कई पुलिस अधिकारी व स्टाफ अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

रमेश तिवारी जी अपने मधुर व्यवहार, सादगी और ईमानदारी के लिए पुलिस विभाग के साथ-साथ आम जनता में भी बेहद लोकप्रिय थे। यातायात व्यवस्था में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

पुलिस विभाग ने एक जांबाज़ और सच्चे सेवक को खो दिया है। डेंजर भारत न्यूज़ परिवार उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्री चरणों में जगह प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को संबल दें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now