नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में बेखौफ बदमाशों का तांडव,,पुलिस थाने के सामने दो सगे भाइयों के साथ मारपीट, का वीडियो वायरल! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में बेखौफ बदमाशों का तांडव,,पुलिस थाने के सामने दो सगे भाइयों के साथ मारपीट, का वीडियो वायरल!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में बेखौफ बदमाशों का तांडव — पुलिस थाने के सामने दो सगे भाइयों के साथ मारपीट, का वीडियो वायरल!

दमोह, 5 जुलाई 2025।
दमोह जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें न तो पुलिस का डर रह गया है, और न ही क़ानून का कोई भय। शुक्रवार को जिले में एक ऐसी घटना घटित हुई जिसने न केवल आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

घटना हरिजन कल्याण थाना क्षेत्र की है, जहां दो सगे भाई विजय सिंह और अरविंद सिंह बाइक से शहर आए थे। इसी दौरान थाना परिसर के सामने ही उनकी बाइक एक बदमाश से टकरा गई। मामूली सी बात को लेकर बदमाशों ने दोनों भाइयों को सरेआम बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर एक महिला भी मौजूद थी, जो लगातार उन्हें बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन बदमाशों को किसी का डर नहीं था — न जनता का, न पुलिस का, न कानून का।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह पूरी वारदात पुलिस थाने के बिल्कुल सामने घटित हुई, और इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से बदमाशों ने दोनों युवकों को मार-मारकर लहूलुहान कर दिया।

घायल अवस्था में विजय और अरविंद सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रशासन पर सवाल: कब बदमाशो पर लगेगी लगाम?

दमोह में लगातार बढ़ रही चाकूबाज़ी और खुलेआम हो रही मारपीट की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि जिले में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। सवाल उठता है कि आखिर कब तक पुलिस इन घटनाओं को यूं ही देखकर केवल खानापूर्ति करती रहेगी? क्या आम नागरिक अब थानों के सामने भी सुरक्षित नहीं हैं?

पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसी घटनाओं पर त्वरित और कठोर कार्रवाई करे ताकि अपराधियों में कानून का खौफ दोबारा स्थापित हो। वरना वो दिन दूर नहीं जब दमोह की पहचान अपराध और अराजकता के लिए हो जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed