नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , CM राइज स्कूल की लापरवाही के बाद दमोह के एमएलबी स्कूल की पास्को पेटी व्यवस्था की कलेक्टर ने की सराहना – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

CM राइज स्कूल की लापरवाही के बाद दमोह के एमएलबी स्कूल की पास्को पेटी व्यवस्था की कलेक्टर ने की सराहना

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CM राइज स्कूल की लापरवाही के बाद दमोह के एमएलबी स्कूल की पास्को पेटी व्यवस्था की कलेक्टर ने की सराहना!

दमोह, 9 जुलाई 2025 | डेंजर भारत न्यूज़
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए गर्ल्स स्कूलों और छात्रावासों में पास्को एक्ट के अंतर्गत शिकायत पेटियां स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन पेटियों का उद्देश्य है कि छात्राएं किसी भी प्रकार की असुविधा, उत्पीड़न या शोषण की शिकायत गोपनीय रूप से दर्ज कर सकें।

हाल ही में दमोह के CM राइज स्कूल में जब कलेक्टर निरीक्षण के दौरान पहुंचे थे, तब वहां की पास्को पेटी में ताला नहीं मिला, और उसमें 30 से अधिक शिकायती चिट्टियां पड़ी मिलीं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस लापरवाही पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया और तत्काल सभी शिकायतों को निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

लेकिन इसके उलट, आज जब कलेक्टर एमएलबी गर्ल्स स्कूल पहुंचे, तो वहां का दृश्य बिल्कुल अलग था। पास्को पेटी प्रॉपर तरीके से सुरक्षित मिली, साथ ही वहां की शिक्षिका द्वारा हर शिकायत को समय-समय पर निकालकर उसका रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा था। शिकायतों की मॉनिटरिंग और रजिस्टर मेंटेनेंस देखकर कलेक्टर ने शिक्षिका की खुले मंच पर सराहना की और इसे अन्य स्कूलों के लिए उदाहरण बताया।

कलेक्टर ने कहा कि “पास्को एक्ट महज एक औपचारिकता नहीं बल्कि बच्चियों की सुरक्षा का गंभीर प्रयास है। यदि हर स्कूल इसी तरह गंभीरता से इस व्यवस्था को अपनाए, तो बच्चियों को न्याय मिलना आसान होगा।”

इस दौरान कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि CM राइज स्कूल जैसी लापरवाहियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी प्रबंधन पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed