नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गायत्री शक्तिपीठ दमोह में गुरुपूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

गायत्री शक्तिपीठ दमोह में गुरुपूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गायत्री शक्तिपीठ दमोह में गुरुपूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न

अध्यात्म जीवन जीने की कला सिखाता है – पं. प्रमोद बारचे

दमोह। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में दो दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और साधना के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक पं. प्रमोद बारचे ने कहा कि “अध्यात्म कोई जादूगरी नहीं, यह जीवन जीने की कला सिखाता है।” उन्होंने बताया कि गायत्री एक संपूर्ण विद्या है, जिससे भौतिक और आध्यात्मिक लाभ दोनों मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि वेदों की ऋचाओं का वैज्ञानिक महत्व अब विदेशों में भी स्वीकारा जा रहा है। जर्मनी की कई यूनिवर्सिटियों में वेदों के स्वरों का अध्ययन हो रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गायत्री महामंत्र के सामूहिक मानसिक अखंड जप से हुई। गुरुपूर्णिमा के दिन पंचकुंडीय यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और अपनी एक-एक बुराई का त्याग किया। साथ ही 14 लोगों ने गुरुदीक्षा प्राप्त की।

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत विवेकानंद नगर के सार्वजनिक पार्क में 10 पौधे रोपे गए, जिनकी देखरेख का जिम्मा कुलदीप नेमा व उनके परिवार ने लिया।शाम को हुए समारोह में हटा जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल को प्लास्टिक मुक्त अभियान में सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वे आयोजनों में छेवले के पत्तों की दोना-पत्तल, स्टील के गिलास आदि निःशुल्क उपलब्ध कराते हैं।

इसके अलावा अखंड ज्योति और युग निर्माण योजना पत्रिकाओं के आजीवन सदस्य बनने वाले आकाश रश्मि चौधरी, नीरज हर्ष श्रीवास्तव, नंदकुमार पटेल, जलज श्रीवास्तव और वैभव पटेल को मंच से सम्मानित किया गया।आयोजन का समापन भंडारे के साथ हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now