नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में चार पहिया वाहन से कुचलकर युवक की हत्या रंजिश के चलते जानबूझकर रौंदा गया! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में चार पहिया वाहन से कुचलकर युवक की हत्या रंजिश के चलते जानबूझकर रौंदा गया!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में चार पहिया वाहन से कुचलकर युवक की हत्या रंजिश के चलते जानबूझकर रौंदा गया!

स्थान: दमोह, पठानी मोहल्ला | थाना क्षेत्र: कोतवाली |

दमोह में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पठानी मोहल्ले में एक युवक की चार पहिया वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई।
यह घटना अजमेरी गार्डन के पास हुई, जिसे पहले तो सड़क हादसा माना जा रहा था। लेकिन अब पुलिस ने इस पूरे मामले को साजिशन हत्या माना है।

नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे ने बताया कि मृतक रक्के उर्फ राकेश रैकवार और आरोपी अकील खान के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने युवक को फोर व्हीलर वाहन से जानबूझकर कुचलकर मार डाला।

पुलिस ने अब इस मामले में धारा 302 के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

मृतक के परिजनों ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी और अकील खान पर आरोप लगाए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now