नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निराश्रित गौवंश सुरक्षा अभियान के तहत गौवंश की सुरक्षा के लिए लगाए गए रेडियम सींग व पट्टे! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

निराश्रित गौवंश सुरक्षा अभियान के तहत गौवंश की सुरक्षा के लिए लगाए गए रेडियम सींग व पट्टे!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

निराश्रित गौवंश सुरक्षा अभियान के तहत गौवंश की सुरक्षा के लिए लगाए गए रेडियम सींग व पट्टे!

दमोह, दिनांक 19/07/2025 —
नगर में निराश्रित एवं सड़कों पर विचरण करने वाले गौवंश की सुरक्षा हेतु निराश्रित गौवंश सुरक्षा अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई। अभियान के अंतर्गत नगर के प्रमुख चौराहों  घंटाघर, अम्बेडकर चौक एवं शिवाजी स्कूल के पास  रेडियम लगे सींगों और रेडियम पट्टों को गोवंशों पर लगाया गया।

इस पहल का उद्देश्य रात्रि के समय वाहन चालकों को दूर से ही गोवंश की उपस्थिति का संकेत देना है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस अभियान के अवसर पर उप संचालक पशुपालन डॉ. संजय पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे साथ ही क्षेत्र के हिंदू संगठनो के कार्यकर्ता, वैष्णवी निस्वार्थ गौ-सेवा समिति पशुचिकित्सा विभाग,नगर पालिका व जिला प्रशासन के मुखिया सहित सभी सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

यह अभियान आने वाले दिनों में नगर के अन्य हिस्सों में भी चरणबद्ध रूप से चलाया जाएगा। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे गोवंश की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now