नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावण के दूसरे सोमवार बांदकपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 50 हजार से ज्यादा शिवभक्तों ने किए दर्शन दमोह सांसद राहुल सिंह और सिद्धार्थ मलैया ने भी किए बाबा के दर्शन, चाक-चौबंद रही व्यवस्थाएं! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

श्रावण के दूसरे सोमवार बांदकपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 50 हजार से ज्यादा शिवभक्तों ने किए दर्शन दमोह सांसद राहुल सिंह और सिद्धार्थ मलैया ने भी किए बाबा के दर्शन, चाक-चौबंद रही व्यवस्थाएं!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावण के दूसरे सोमवार बांदकपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 50 हजार से ज्यादा शिवभक्तों ने किए दर्शन
दमोह सांसद राहुल सिंह और सिद्धार्थ मलैया ने भी किए बाबा के दर्शन, चाक-चौबंद रही व्यवस्थाएं!

दमोह। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बांदकपुर स्थित श्री जागेश्वर नाथ धाम में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के 4 बजे से दोपहर 11 बजे तक करीब 50 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा जागेश्वर नाथ के दर्शन कर जल अर्पित किया। पूरा परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोषों से गूंज उठा।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व व्यवस्था

श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने मंदिर ट्रस्ट के साथ मिलकर सख्त एवं सुव्यवस्थित इंतजाम किए। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी सोमवंशी के निर्देशन में व्यवस्थाएं संचालित रहीं। दर्शन के लिए रेलिंग से मार्ग निर्धारित किया गया था, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

सांसद राहुल सिंह ने किए दर्शन

सुबह दमोह सांसद राहुल सिंह ने भी मंदिर पहुंचकर बाबा जागेश्वर के दर्शन किए और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

पैदल पहुंचे सिद्धार्थ मलैया
पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया अपनी पत्नी पूजा मलैया और टीम सिद्धार्थ के साथ पैदल बांदकपुर पहुंचे। बिना प्रचार-प्रसार के, सादगी से निकली यह यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। रास्ते में ग्रामवासियों ने माल्यार्पण, तिलक और जलपान कराकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंदिर पहुंचकर सिद्धार्थ मलैया ने आम भक्तों की तरह लाइन में लगकर दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ रमन खत्री, प्रभात सेठ, मनीष तिवारी, गुड्डू मिश्रा, अजय सरपंच, मंटू संगतानी, विशाल समेत कई साथी उपस्थित रहे।

सफाई और स्वास्थ्य सेवा रही मुस्तैद
गर्भगृह से लेकर पूरे मंदिर परिसर की विशेष सफाई की गई, जिसमें टीआई अमित गौतम, पटेरा सरोज ठाकुर सहित सफाई कर्मियों ने योगदान दिया। वहीं डॉ. नेहा गौतम की अगुवाई में मेडिकल टीम तैनात रही, जिसने बीपी की जांच व आवश्यक दवाइयों से सैकड़ों श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाई। दो दूर से आई युवतियों को भी तत्काल उपचार मिला।

प्रशासनिक अमला रहा सतर्क
पूरा बांदकपुर क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। एएसपी सुजीत भदौरिया, एसडीओपी प्रिया , देवी सिंह ठाकुर, टीआई फेमीदा खान, अमित गौतम, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, सहित , रजपुरा, तारादेही, मगरोन, मडियादो, रनेह, नरसिंहगढ़ आदि थानों के पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे।

वहीं प्रशासनिक अमले में एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार उमेश तिवारी, दीपमाला सिंह, सोनम पांडे, पटवारी कृष्णा दुबे, सूरज पाठक, आशीष साहू सहित कई राजस्व अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे।

भक्ति और अनुशासन का संगम
श्रावण सोमवार को बांदकपुर में शिवभक्तों की भीड़ और प्रशासन की व्यवस्था के तालमेल ने यह सिद्ध कर दिया कि जब श्रद्धा के साथ अनुशासन जुड़ जाए, तो आयोजन दिव्य बन जाता है।बोल बम, हर हर महादेव…

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now