नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का शानदार आयोजन, प्राचार्या समीक्षा बजाज के मार्गदर्शन में बच्चों ने दी प्रेरणादायक प्रस्तुति।डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई  – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का शानदार आयोजन, प्राचार्या समीक्षा बजाज के मार्गदर्शन में बच्चों ने दी प्रेरणादायक प्रस्तुति।डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई 

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का शानदार आयोजन, प्राचार्या समीक्षा बजाज के मार्गदर्शन में बच्चों ने दी प्रेरणादायक प्रस्तुति।डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई

दमोह। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को स्थानीय अम्बेडकर चौराहा एक प्रेरणास्पद दृश्य का साक्षी बना, जब साइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा पांचवीं के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती समीक्षा बजाज के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हें कलाकारों ने न केवल स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि अपने भावपूर्ण अभिनय और सशक्त संवादों से उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी भी दिलाई।

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। बच्चों ने अपने संवादों और अभिनय से यह भी बताया कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही फेंकना चाहिए, जिससे सफाईकर्मियों को परेशानी न हो और नगर स्वच्छ एवं सुंदर बना रहे।

इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती समीक्षा बजाज ने कहा कि आज के समय में नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यम आमजन को जागरूक करने के लिए अत्यंत प्रभावशाली हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति बच्चों में चेतना भी विकसित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाया जाता रहेगा।

इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की भरपूर सराहना की। नुक्कड़ नाटक के इस सराहनीय प्रयास ने न सिर्फ बच्चों को आत्मविश्वास प्रदान किया, बल्कि समाज को एक जिम्मेदार संदेश भी दिया।

Danger Bharat News, दमोह

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now