नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महज तीन घंटे की तेज बारिश से सुभाष कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात, कलेक्टर एनडीआरएफ टीम के साथ पहुंचे, महिलाओं का रेस्क्यू।डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई  – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
« Apr    
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

महज तीन घंटे की तेज बारिश से सुभाष कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात, कलेक्टर एनडीआरएफ टीम के साथ पहुंचे, महिलाओं का रेस्क्यू।डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई 

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महज तीन घंटे की तेज बारिश से सुभाष कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात, कलेक्टर एनडीआरएफ टीम के साथ पहुंचे, महिलाओं का रेस्क्यू।डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई

दमोह। कल शनिवार दोपहर महज तीन घंटे की तेज बारिश ने शहर से सटी सुभाष कॉलोनी को बाढ़ जैसे हालात में पहुँचा दिया। गली-मोहल्लों में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि नाव चलाने की नौबत आ गई। हालात की गंभीरता देखते हुए दमोह कलेक्टर कोचर स्वयं मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम के साथ मोर्चा संभालते हुए राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। टीम ने 15 से 20 महिलाओं को सुरक्षित निकालकर सामुदायिक भवन और आंगनवाड़ी केंद्र में पहुँचाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं, बल्कि पिछले 2-3 वर्षों से हर मानसून में सुभाष कॉलोनी के हालात ऐसे ही बिगड़ जाते हैं। बावजूद इसके कोई ठोस स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। पिछले वर्ष कलेक्टर ने आश्वासन दिया था कि इस बार पानी नहीं भरेगा, मगर कल हुई बारिश ने एक बार फिर प्रशासन की तैयारी की पोल खोल दी।

राहत कार्य के दौरान कलेक्टर स्वयं बारिश में भीगते हुए वार्ड वासियों के बीच पहुँचे, जिससे तत्कालिक बचाव कार्य की लोगों ने सराहना की। हालांकि, स्थायी समाधान न होने और बार-बार बाढ़ जैसे हालात बनने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी भी जताई और प्रशासन को जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की।

लोगों का कहना है कि अगर बारिश कुछ घंटे और जारी रहती, तो स्थिति और भयावह हो सकती थी। अब देखना होगा कि कब तक सुभाष कॉलोनी को हर साल की इस मुसीबत से छुटकारा दिलाया जा सकेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now