नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में चाकूबाज़ी का आतंक! एक ही दिन में दो छात्र छात्रों पर जानलेवा हमला थाने से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों के हौसले बुलंद – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में चाकूबाज़ी का आतंक! एक ही दिन में दो छात्र छात्रों पर जानलेवा हमला थाने से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों के हौसले बुलंद

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में चाकूबाज़ी का आतंक!

एक ही दिन में दो छात्र छात्रों पर जानलेवा हमला – थाने से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों के हौसले बुलंद!

दमोह। जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब थाने से चंद कदमों की दूरी पर भी छात्र-छात्राओं को चाकूबाज़ी का शिकार बनाया जा रहा है। कल दिनदहाड़े दो अलग-अलग जगहों पर चाकू से जानलेवा हमले की घटनाओं ने पूरे शहर में दहशत फैला दी।

पहली घटना शहर के उत्कृष्ट विद्यालय के समीप हुई, जहाँ कमला नेहरू महिला महाविद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के बाद एक छात्रा के गले पर चाकू मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायल छात्रा जबेरा थाना क्षेत्र की निवासी है और फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी वारदात कुछ ही देर बाद सिटी कोतवाली क्षेत्र के किल्लाई नाका पर हुई। यहाँ चंपत पिपरिया निवासी हर्ष पिता जितेंद्र सिंह (उम्र 21 वर्ष) को भी गले में चाकू मारकर घायल कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इसमें से एक घटना थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक ही दिन और लगभग एक जैसी परिस्थितियों में हुई इन दो घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि अगर यही हालात रहे तो गांव-देहात से आने वाली बेटियों को पढ़ाई के लिए दमोह भेजना मुश्किल हो जाएगा।

लोगों का आरोप है कि दमोह में चाकूबाज़ी की घटनाएँ रोज़मर्रा की बात हो गई हैं। पुलिस के सामने ही बदमाश इस कदर बेखौफ हैं कि अब उन्हें कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं रह गया है। शहरवासी सवाल कर रहे हैं कि आखिर पुलिस कब तक केवल एफआईआर दर्ज कर खानापूर्ति करती रहेगी और बदमाश खुलेआम खौफ का माहौल बनाते रहेंगे?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now