नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में जुआ पर कार्रवाई – कोतवाली पुलिस ने पकड़े 18 जुआरी, 1.70 लाख की जप्ती लेकिन सवाल बरकरार: क्या पुलिस की मिलीभगत से शहर में फल-फूल रहा जुआ-सट्टा कारोबार? – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में जुआ पर कार्रवाई – कोतवाली पुलिस ने पकड़े 18 जुआरी, 1.70 लाख की जप्ती लेकिन सवाल बरकरार: क्या पुलिस की मिलीभगत से शहर में फल-फूल रहा जुआ-सट्टा कारोबार?

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में जुआ पर कार्रवाई – कोतवाली पुलिस ने पकड़े 18 जुआरी, 1.70 लाख की जप्ती
लेकिन सवाल बरकरार: क्या पुलिस की मिलीभगत से शहर में फल-फूल रहा जुआ-सट्टा कारोबार?

दमोह। डेंजर भारत न्यूज की 12 सितंबर की खबर के बाद आखिरकार सिटी कोतवाली पुलिस की नींद टूटी और मंगलवार रात कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 18 जुआरियों को पकड़कर उनके पास से नगदी, 13 मोबाइल फोन और ताश के पत्तों सहित करीब 1 लाख 70 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया और सीएसपी एचआर पांडे के मार्गदर्शन में टीआई मनीष कुमार व उनकी टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में एएसआई अलजार सिंह सहित कई प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस की कार्रवाई सराहनीय, पर सवाल भी कई
जुआ पर यह कार्रवाई निश्चित रूप से सराहनीय है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि शहर में खुलेआम फल-फूल रहे जुए के अन्य अड्डों पर पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ रही?

कोतवाली थाना क्षेत्र के कई वार्डों के लोग लगातार शिकायतें कर रहे हैं कि उनके मोहल्लों में गली-गली ताश की बाजियां और सट्टा संचालित हो रहा है, लेकिन पुलिस वहां कोई दबिश नहीं देती।
दमोह अब जुआ-सट्टा की मंडी में तब्दील होता जा रहा है। क्रिकेट पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टा खिलाने से लेकर गली-कूचों में ताश और मटका-सटका तक बेरोकटोक चल रहा है। बीते वर्षों में कटनी एटीएस और जबलपुर पुलिस ने दमोह से जुड़े कई सटोरियों को पकड़ा था, लेकिन दमोह पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे साफ है कि दमोह अब बड़े सटोरियों का सुरक्षित अड्डा बन चुका है।


ताज़ा मामला पथरिया का
इधर, पथरिया थाना क्षेत्र में हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, दमोह पुलिस और पथरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा और हजारों की जप्ती की। यह बताता है कि जिले में जुआ पर कार्रवाई संभव है, लेकिन सवाल उठता है कि जब ब्लॉकों में कार्रवाई हो सकती है, तो शहर में क्यों नहीं?
बड़ा सवाल – मिलीभगत या लापरवाही?
दमोह की जनता अब यही सवाल पूछ रही है कि क्या शहर में जुआ-सट्टा पुलिस की मर्जी और संरक्षण से संचालित हो रहा है? अगर नहीं, तो आखिरकार दमोह नगर में दबिश क्यों नहीं दी जाती?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now