नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में आबकारी विभाग की मिलीभगत से फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार! कलेक्टर तक पहुंची शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नदारद – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में आबकारी विभाग की मिलीभगत से फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार! कलेक्टर तक पहुंची शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नदारद

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में आबकारी विभाग की मिलीभगत से फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार!
कलेक्टर तक पहुंची शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नदारद
दमोह। शहर में दिनों-दिन बढ़ रहे अपराधों के पीछे अवैध रूप से बिक रही शराब को बड़ी वजह माना जा रहा है। नगर के कई क्षेत्रों में गली-गली खुलेआम बिक रही अवैध शराब ने अपराधियों के हौसले बुलंद कर दिए हैं। चाकूबाजी और आपराधिक घटनाओं में निरंतर बढ़ोतरी ने आमजन को असुरक्षा की भावना से भर दिया है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि आबकारी विभाग इस गंभीर समस्या पर अब तक कोई प्रभावी कदम उठाता नजर नहीं आ रहा।


सूत्रों के अनुसार हाल ही में दमोह एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा सूखे नशे के ख़िलाफ अभियान चलाया गया। पान की दुकानों पर जांच के दौरान सूखा नशा तो नहीं मिला, लेकिन कई दुकानों पर अवैध शराब की बिक्री के प्रमाण जरूर हाथ लगे। किल्लाई नाका क्षेत्र में मंदिर के पास स्थित एक पान दुकान से पुलिस ने अवैध शराब जब्त भी की, जिससे साफ होता है कि शहर में इस धंधे का जाल कितना गहरा है।


चौंकाने वाली बात यह है कि शहर में हर गली, हर चौराहे पर अवैध शराब की उपलब्धता किसी से छिपी नहीं। इससे न केवल सरकार को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि शासकीय लाइसेंसी ठेकों की बिक्री भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ठेकेदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर और स्कीमें देते हैं तो आबकारी विभाग उन पर कार्रवाई कर देता है, लेकिन अवैध शराब बेचने वालों पर कभी शिकंजा कसा जाता नहीं दिखता।

लाइसेंसी ठेकों से महज 300 मीटर की दूरी पर ही शराब माफिया बेखौफ होकर अवैध शराब खपा रहे हैं, परंतु आबकारी विभाग की आंखें इस ओर बंद हैं। इतना ही नहीं, अवैध शराब विक्रेताओं की वायरल लिस्ट कलेक्टर तक पहुंच चुकी है, जिसके बाद भी कार्यवाही का अभाव प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े करता है।


शहरवासियों का कहना है कि अवैध शराब के कारण अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। यदि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने जल्द कठोर कदम नहीं उठाए, तो दमोह में अपराधों का ग्राफ और ऊंचा हो सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागता है और अवैध शराब माफिया पर लगाम कसने के लिए ठोस कार्यवाही करता है, या फिर दमोह की जनता इसी तरह बढ़ते अपराधों की मार झेलती रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed