नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे नरसंहार के विरोध में विहिप–बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, जिहादी मानसिकता का पुतला दहन – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे नरसंहार के विरोध में विहिप–बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, जिहादी मानसिकता का पुतला दहन

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे नरसंहार के विरोध में विहिप–बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, जिहादी मानसिकता का पुतला दहन
दमोह।
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदू समाज पर लगातार बढ़ रहे जिहादी अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा मंगलवार को शहर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। अस्पताल चौराहा अंबेडकर चौक पर हुए इस विरोध प्रदर्शन के बाद घंटाघर पर जिहादी मानसिकता का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिर, व्यापारिक प्रतिष्ठान, महिलाएं, संपत्ति, शासकीय कर्मचारी एवं पत्रकार लगातार जिहादी हिंसा के निशाने पर हैं। प्रति सप्ताह हो रही वीभत्स घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही हैं।गत सप्ताह बांग्लादेश के मेमनसिंह जिले के भालुका क्षेत्र में घटित एक अमानवीय घटना ने पूरे विश्व को झकझोर कर रख दिया। एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर जिहादी भीड़ ने उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने आतंक फैलाने के उद्देश्य से मृतक के शव को पेड़ से लटकाकर आग के हवाले कर दिया और इस पूरी बर्बरता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। हैरानी की बात यह रही कि यह सब पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुआ, लेकिन उन्होंने हिंसा रोकने का कोई प्रयास नहीं किया।


विहिप–बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश का प्रशासन और समाज जिहादी तत्वों की इस हिंसा पर मौन साधे हुए है, जो अल्पसंख्यकों के मानवीय अधिकारों का खुला हनन है। यह किसी भी सभ्य समाज के लिए गंभीर अपराध है।
प्रदर्शन के माध्यम से मांग की गई कि
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर तत्काल रोक लगाई जाए
दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए
वहां के अल्पसंख्यकों को भय और शोषण से मुक्त सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए
धरना-प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के बंधु उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण लेकिन अत्यंत आक्रोशपूर्ण रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now