नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अटल जयंती पर मानवता का संदेश: वरिष्ठ पत्रकार अटल राजेन्द्र जैन ने 18वीं बार किया रक्तदान – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

अटल जयंती पर मानवता का संदेश: वरिष्ठ पत्रकार अटल राजेन्द्र जैन ने 18वीं बार किया रक्तदान

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह।देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर दमोह में मानवता और सेवा का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ पत्रकार एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के संरक्षक अटल राजेन्द्र जैन ने इस पावन अवसर पर 18वीं बार रक्तदान कर अटल जी के विचारों को साकार रूप दिया।


दमोह जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम के दौरान अटल राजेन्द्र जैन ने कहा कि “25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह दिन केवल जन्मदिवस नहीं, बल्कि सुशासन दिवस भी है। अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और आज रक्तदान के माध्यम से हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं। मैं आमजन से अपील करता हूँ कि रक्तदान से डरें नहीं, बल्कि आगे आकर जरूरतमंदों की जान बचाने में सहयोग करें।


उन्होंने कहा कि अटल जी न केवल एक सफल प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि, विचारशील लेखक और सच्चे राष्ट्रभक्त भी थे, जिनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्हीं की प्रेरणा से वे लगातार 18 वर्षों से रक्तदान करते आ रहे हैं।
इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण कुमार परौहा ने अपना 8 वां रक्तदान करते हुए कहा कि उन्हें रक्तदान की प्रेरणा वरिष्ठ पत्रकार अटल राजेन्द्र जैन से मिली। “जब मैंने उन्हें बार-बार रक्तदान करते देखा, तो मन में भी सेवा का भाव जागा। आज रक्तदान करना मुझे गर्व और आनंद देता है।”


वहीं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र जैन सोमखेड़ा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की वाणी में सरलता और विचारों में गहराई थी। उन्होंने सुशासन, राष्ट्रप्रेम, मानवता और जीवन मूल्यों की जो मिसाल कायम की, वह आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। अटल राजेन्द्र जैन, कृष्ण कुमार परौहा और अखिलेश रजक जैसे लोग उनके विचारों के जीवंत उदाहरण हैं।


महामाया रक्तदान सेवा समिति के सदस्य अखिलेश रजक ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य हर जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। “हम लगातार आमजन को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे हैं और आज स्वयं भी रक्तदान कर सेवा में सहभागी बने हैं।”


रक्तदान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  पत्रकार एवं मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर, युवा सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के अध्यक्ष मोंटी रैकवार, रक्तदान सेवा समिति से दीपक जैन, भाजपा युवा नेता संजय गौतम, सौरभ खरे, विधान पाराशर, संदीप सैनी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now