नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ठंड में बढ़ी बिजली खपत, अब बिजली चोरों की खैर नहीं; ई-रिक्शा चालकों के घर होगी विशेष जांच – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

ठंड में बढ़ी बिजली खपत, अब बिजली चोरों की खैर नहीं; ई-रिक्शा चालकों के घर होगी विशेष जांच

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिजली चोरी से ट्रांसफार्मर हुआ दो बार फेल, सुल्तानी मोहल्ला व करके मोहल्ला में विद्युत विभाग की सख़्त कार्रवाई
सघन चेकिंग अभियान में दर्जनों हीटर जब्त, ई-रिक्शा चालकों के घरों की भी होगी विशेष जांच!

ठंड में बढ़ी बिजली खपत, अब बिजली चोरों की खैर नहीं; ई-रिक्शा चालकों के घर होगी विशेष जांच

सर्दी में बढ़ा लोड बना मुसीबत, बिजली चोरी पर सख़्ती; ई-रिक्शा चालकों के घरों में चलेगा चेकिंग अभियान

 


दमोह शहर में बिजली चोरी एवं अनावश्यक विद्युत लोड की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग द्वारा एक बार फिर बड़ी और सख़्त कार्रवाई की गई है। सुल्तानी मोहल्ला एवं करके मोहल्ला क्षेत्र में स्थापित 200 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह में दो बार फेल हो चुका था। ट्रांसफार्मर के बार-बार सर्किट जाने और केबल टूटने की घटनाओं के कारण पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही थी, जिससे सम्मानित उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालन अभियंता श्री एम.एल. साहू के निर्देश पर तथा सहायक अभियंता श्री राघवेन्द्र इडिपाचे के मार्गदर्शन में दिनांक 25 दिसंबर 2025 को सुल्तानी मोहल्ला एवं करके मोहल्ला में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के लिए कनिष्ठ अभियंता श्रीमती पूजा खोब्रागडे, कनिष्ठ अभियंता कु. शिवानी गुप्ता, लाइनमेन एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित की गई।
जांच के दौरान बड़ी संख्या में घरों में अत्यधिक लोड वाले हीटर चलते पाए गए। वहीं कई स्थानों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किए जाने के प्रमाण भी मिले। बिजली चोरी और अनावश्यक लोड के कारण ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक दबाव पड़ा, जिससे केबल टूटने एवं बार-बार फॉल्ट की स्थिति निर्मित हुई।


विद्युत विभाग की टीम ने मौके से चोरी की बिजली से चल रहे दर्जनों हीटर जब्त किए तथा विधिवत पंचनामा तैयार कर संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं द्वारा हीटर हटाने का प्रयास किया गया, किंतु विभागीय टीम ने सतर्कता बरतते हुए साक्ष्यों के आधार पर जप्ती एवं प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की।
सहायक अभियंता श्री राघवेन्द्र इडिपाचे ने बताया कि सर्दी के मौसम में हीटरों के अत्यधिक उपयोग से अनावश्यक लोड बढ़ रहा है, जिससे ट्रांसफार्मर, केबल एवं अन्य विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं, जिन पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज कर जप्ती की गई है।कार्यपालन अभियंता एम.एल. साहू ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की सघन चेकिंग एवं सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन वार्डों में संचालित ई-रिक्शा चालकों के घरों की विशेष चेकिंग की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं अवैध कनेक्शन या अतिरिक्त लोड के माध्यम से बिजली का दुरुपयोग तो नहीं किया जा रहा है।विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और अनावश्यक विद्युत लोड से बचें, जिससे क्षेत्र में निर्बाध, सुरक्षित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now