नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्जी वर्क ऑर्डर के नाम पर युवाओं से 80 लाख की ठगी, एसपी से की शिकायत! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

फर्जी वर्क ऑर्डर के नाम पर युवाओं से 80 लाख की ठगी, एसपी से की शिकायत!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्जी वर्क ऑर्डर के नाम पर युवाओं से 80 लाख की ठगी, एसपी से की शिकायत!
दमोह।
रोजगार दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला हाल ही में पुलिस अधीक्षक दमोह के संज्ञान में लाया गया है, जिसमें फर्जी वर्क ऑर्डर जारी कर करीब 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया है।
सागर जिले के निवासी प्रतीक तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपते हुए बताया कि वह एवं उसके साथी शिवम राव, निवासी भाटिया, को उनके परिचित विजेंद्र राठौर ने इंदौर निवासी रोहित पटेल और प्रदीम पटेल से मिलवाया था। दोनों आरोपियों ने स्वयं को ट्रिक्स एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड का सीईओ एवं डायरेक्टर बताते हुए दावा किया कि उनके शासन के मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं, जिसके चलते वे फार्म परियोजनाओं के नाम पर सरकारी वर्क ऑर्डर दिलवा सकते हैं।


आरोप है कि आरोपियों ने देशभर में बड़े स्तर पर कार्यरत कंपनी होने का झांसा देकर 80 लाख रुपये डिपॉजिट कराने की मांग की। प्रतीक तिवारी, शिवम राव एवं उनके अन्य साथियों ने पार्टनरशिप में राशि एकत्र कर आरोपियों को सौंप दी। इसके एवज में आरोपियों ने गंगा ट्रेडर्स, दमोह के नाम से मंडला जिले का वर्क ऑर्डर प्रदान किया।
जब आवेदक मंडला जिले में कार्य लेने पहुंचे तो वहां के जिला प्रबंधक ने उक्त वर्क ऑर्डर को पूरी तरह फर्जी बताया। इसके बाद से आरोपी कंपनी बंद कर फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ितों द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन प्रस्तुत किया गया है।


इस मामले में अधिवक्ता मुकेश पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में शातिर ठग भोले-भाले युवाओं को बड़े प्रलोभन देकर अपना शिकार बना रहे हैं। युवाओं को ऐसे मामलों में अत्यंत सतर्क रहने की आवश्यकता है, ताकि वे फ्रॉड से बच सकें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now