नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 77वां गणतंत्र दिवस: टॉकीज चौराहे पर लहराया विशाल तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा दमोह! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

77वां गणतंत्र दिवस: टॉकीज चौराहे पर लहराया विशाल तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा दमोह!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

77वां गणतंत्र दिवस: टॉकीज चौराहे पर लहराया विशाल तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा दमोह

दमोह।देश के 77वें गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा दमोह के टॉकीज चौराहे स्थित शिवाजी पार्क में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे देश के साथ कदम से कदम मिलाते हुए संगठन ने गणतंत्र दिवस को उत्साह, गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नारी सशक्तिकरण के संकल्प को भी दोहराया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष की सुपुत्री सिद्धि पाराशर ने विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावुक और गर्वित गौर्वान्वित कर दिया।


इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह विशेष रूप से यादगार रहा। मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ, भारतीय मजदूर संघ एवं युवा पत्रकार कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में टॉकीज चौराहे पर विशाल तिरंगा फहराया गया, जो अब प्रत्येक वर्ष यहीं लहराएगा। यह विशाल ध्वज आने वाले वर्षों तक नागरिकों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।


कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई, इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया। सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान एवं सुल्पाहार वितरित किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देशभक्ति गीतों की धुन पर जमकर नृत्य कर खुशियां मनाईं।


इस गरिमामय अवसर पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौबे, तनुज पाराशर, शैलेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई से देवेंद्र चौबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, पत्रकार एवं शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


पूरा टॉकीज चौराहा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा और दमोह ने एक बार फिर देशभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed