नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित

दमोह, 16 जून। आगामी मोहर्रम पर्व एवं ताजिया जुलूस के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को थाना कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजिया समितियों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों ने भाग लेकर अपने सुझाव रखे।


बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने सभी नागरिकों एवं ताजिया समितियों के पदाधिकारियों से मोहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दमोह जिले में सभी धार्मिक पर्व परंपरागत रूप से भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाते रहे हैं और इस परंपरा को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।


उन्होंने उपस्थित लोगों से मोहर्रम पर्व को पारंपरिक गरिमा, अनुशासन एवं आपसी सहयोग के साथ मनाने तथा समाज में शांति और सद्भाव का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा नहीं करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।


बैठक में ताजिया जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों एवं नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों पर प्रशासन ने गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, विभिन्न ताजिया समितियों के पदाधिकारी, मुस्लिम समाज के गणमान्यजन सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now