नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा: फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा: फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा: फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश

माइक्रो फाइनेंस कंपनी की कलेक्शन राशि लूटने की बनाई थी योजना, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹1.05 लाख नगद सहित बाइक और मोबाइल किए बरामद
दमोह। जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी की कलेक्शन राशि लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस युवक ने खुद को लूट का फरियादी बताया था, वही इस पूरी वारदात का मुख्य साजिशकर्ता निकला। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया था।


पुलिस के अनुसार 8 अगस्त 2026 को थाना दमोह देहात क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत माइक्रो फाइनेंस कंपनी की कलेक्शन राशि लूटे जाने की सूचना मिली थी। फरियादी घनश्याम अहिरवार (21), निवासी ग्राम पिपरिया, थाना सुरखी, जिला सागर, हाल निवासी दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाश उसकी साथी ट्रेनी जूही चंदेल के हाथ से कलेक्शन राशि से भरा बैग जबरदस्ती छीनकर फरार हो गए।


फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 549/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
50 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने करीब 50 CCTV कैमरों के फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई।


जांच के दौरान पुलिस को फरियादी घनश्याम अहिरवार की भूमिका संदिग्ध नजर आई। इसके बाद पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की, जिसमें कथित तौर पर उसने अपने दो साथियों संजय सौर (22) और सोहित उर्फ वीरेंद्र रजक (18), दोनों निवासी ग्राम पिपरिया, थाना सुरखी, जिला सागर के साथ मिलकर लूट की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
लूटी गई रकम आपस में बांट ली थी
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना में उन्हें कुल ₹1,17,335 प्राप्त हुए थे। इसमें से करीब ₹12,335 खर्च करने के बाद शेष ₹1,05,000 रुपये आपस में बांट लिए गए थे।
पुलिस के अनुसार घटना के अगले दिन फरियादी घनश्याम ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और लूटी गई राशि करीब ₹1,23,800 बताई गई थी।
₹1.05 लाख नगद सहित बाइक और मोबाइल बरामद
पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर:
₹1,05,000 नगद
घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल
तीन मोबाइल फोन
बरामद किए हैं। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब ₹1.83 लाख बताई गई है।


तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, उनि प्रियंका पटैल, सउनि अभय सिंह, प्रआर जालम सिंह, प्रआर सौरभ टंडन, राकेश अठ्या, डेलन सिंह, चंद्रहास दांगी, आर. रूपेश यादव, गौरव मिश्रा, मयंक दुबे, गौरव घोषी, मनोज पाण्डेय एवं लवकुश दुबे की टीम द्वारा की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now