नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए कई दिन के जतन के बाद खुद बना ली राखियां आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने संदेश दे रही यह बेटियां!घंटाघर के पांचों मुख्य मार्ग से 100 मीटर की दूरी तक सभी दुकानदारों एवं व्यापारियों की हुई स्क्रीनिंग – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए कई दिन के जतन के बाद खुद बना ली राखियां आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने संदेश दे रही यह बेटियां!घंटाघर के पांचों मुख्य मार्ग से 100 मीटर की दूरी तक सभी दुकानदारों एवं व्यापारियों की हुई स्क्रीनिंग

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बीते साल इन्हीं दोनों किसी ने भी नहीं सोचा था कि रक्षाबंधन के त्यौहार को भी पूरी तरह से कैप्चर कर चुका चाइना अगले साल अपने किसी कृत्य के कारण पूरी तरह से पूरे विश्व में अपना मार्केट खो देगा, लेकिन चाइना की एक गलती ने न केवल लोगों को आत्मनिर्भर बना दिया वहीं भारत की बेटियां अब अपने भाइयों की कलाइयों पर चाइना की राखियों को नहीं बांधना चाहती, बल्कि वह अपने हाथों से बनाई राखियां बांधकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दे रही हैं।

दमोह जिला मुख्यालय के फुटेरा वार्ड नंबर 2 में रहने वाली स्वस्ति और समृद्धि अग्रवाल नाम की दो नन्ही बिटिया है, इन दिनों लोगों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दे रही हैं, इन दोनों बहनों ने छोटी सी उम्र में ही स्व-देशी सामग्री उपयोग का मूल मंत्र सिखाया है. इन दो बहनों ने जहां चाइना से बनी राखियों को भारत के बाजारों से नहीं खरीदने का मन बनाया, तो वही अपने भाइयों की

कलाइयों पर अपने हाथों से बनी राखियों को बांधने का संकल्प भी लिया, यह बहने बीते कुछ दिनों से अपने घर पर अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए तैयारी कर रही है. छोटी सी उम्र में ही इन दोनों बहनों का कहना है कि उन्होंने रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए स्वयं ही राखियां बनाकर लोगों के बीच आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया है. स्वस्ति और समृद्धि नामक दोनों बहनों का कहना है कि भाई-बहन के पवित्र बंधन का यह पर्व अब चाइना पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि आत्म निर्भर भारत अभियान का हिस्सा बनकर लोगों को अपने देश के लिए कुछ करने का संदेश जरूर देगा।

घंटाघर के पांचों मुख्य मार्ग से 100 मीटर की दूरी तक
सभी दुकानदारों एवं व्यापारियों की हुई स्क्रीनिंग

कलेक्टर श्री तरूण राठी द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत आज 29 जुलाई 2020 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ संगीता त्रिवेदी एवं जिला आयुष अधिकारी डाँ आई के कुर्मी तथा जिला कोविड अधिकारी डाँ राकेश राय के मार्गदर्शन में दोपहर 11 बजे से घंटाघर के पांचों मुख्य मार्ग से 100 मीटर की दूरी तक सभी दुकानदारों एवं व्यापारियों की स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर डाँ राजकुमार पटेल, डाँ अनुराग ठाकुर, डाँ प्रियंका तारण आयुष विभाग के सहयोग से मुहिम पूरी की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now