नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओजस्विनी शिक्षण समूह द्वारा बुन्देलखण्ड शिक्षा के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर। 26 सितंबर 2020 को राज्यपाल के आदेश से मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय को मिली मंजूरी! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

ओजस्विनी शिक्षण समूह द्वारा बुन्देलखण्ड शिक्षा के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर। 26 सितंबर 2020 को राज्यपाल के आदेश से मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय को मिली मंजूरी!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ओजस्विनी शिक्षण समूह द्वारा बुन्देलखण्ड शिक्षा के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर। 26 सितंबर

2020 को राज्यपाल के आदेश से मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन अध्यादेश
(2020 का क्रमांक 14) के द्वारा दमोह में एकलव्य विश्वविद्यालय की स्थापना हो गई है।
ज्ञान प्राप्ति के द्वारा लक्ष्य का संधान “ज्ञान प्राप्तये लक्ष्य संधानम्” करने के उद्देश्य से एकलव्य
विश्वविद्यालय की स्थापना दमोह जिले व बुन्देलखण्ड क्षेत्र में शिक्षा एवं नई संभावनाएं खोजने की दृष्टि से की
गई है। गत् एक वर्ष से प्रयासरत रहने के बाद अब विश्वविद्यालय अपने अस्तित्व में आ गया है। देश की नई
शिक्षा नीति के अनुरुप एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह जिले के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा के अनेक आयाम
खोल रहा है। एकाध विषय को छोड़कर विश्वविद्यालय में शिक्षा के सभी मूलभूत पाठ्यक्रम तथा सभी विषयों में
शोध की सुविधाओं के साथ -साथ अनेक पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जा रहे है जिनमें अनेक रोजगार मूलक है
तथा शोध कार्य को बढ़ावा देने हैं। ओजस्विनी शिक्षण समूह ने ही बुन्देलखण्ड में प्रथम निजी नर्सिंग कॉलेज
(2006). प्रथम निजी इंजीनियरिंग कॉलेज (2008) तथा एजुकेशन कॉलेज (2004) की स्थापना की थी। एकलव्य
विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रथम बार दमोह जिले में बीएससी आनर्स कृषि, बीएससी आनर्स फारेंसिक साइंस,
बीएससी योग, बी.डिजाइन (फैशन व इन्टीरियर) बी.वोकेशनल स्टडीज, जैसे नए विषय लाए जा रहे हैं। अनेक


विषयों में डिप्लोमा व सर्टीफिकेट कोर्सेस हैं। इस विश्वविद्यालय को प्रारंभ इसीलिए किया गया छात्र-छात्राएं
अपने रुचि व विषयों का समूह चुन सकें। शोध के अवसर, सुलभ हों। रोजगार के नए आयाम खुले।
विश्वविद्यालय कल्पनाओं को आकार देने की पहल है। सपनों को साकार करने का अवसर है। जो पाठ्यक्रम
पहुंच से बाहर थे, वे अब पहुंच में होंगे। उपरोक्त विषयों के अंतर्गत इस विश्वविद्यालय में नर्सिंग, इजीनियरिंग,
एजुकेशन, कला संकाय, वाणिज्य संकाय, जर्नलिज्म, पेंटिंग, न्यूजिक, भरतनाट्यम, कथक तथा ओडीसी जैसे
विषय प्रारंभ होंगे। सभी विषयों में पी.एचडी भी होगी। अगले वर्ष फार्मेसी, लों तथा आर्किटेक्चर भी प्रारंभ किए
जावेंगे।


एकलव्य विश्वविद्यालय को अनेक अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों तथा उद्योगों के साथ संबंद्ध होगा।
एकलव्य विश्वविद्यालय के छात्रों से स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम में विदेश जाने की सुविधा प्राप्त होगी। सभी
विषयों में प्लेसमेंट और प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी। एकलव्य विश्वविद्यालय में बच्चे पढ़ेंगे भी और डिग्री
भी वही की प्राप्त करेंगे। एकलव्य विश्वविद्यालय क्षेत्र में, शिक्षा की दृष्टिसे संभावनाओं का सागर है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now