नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेत की देखरेख के लिए मचान पर बैठा किसान को लगा करंट से हुई मौत के बाद! करंट लगने की वजह के कारणों की जांच में जुटी पुलिस! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

खेत की देखरेख के लिए मचान पर बैठा किसान को लगा करंट से हुई मौत के बाद! करंट लगने की वजह के कारणों की जांच में जुटी पुलिस!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सिंग्रामपुर/ जबेरा थाना के अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी के भडेरी गांव के एक खेत की घांसपूस झोपड़ी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई बताया जाता है  रोज की तरह  मृतक युवक किसान बद्री प्रसाद उर्फ बल्ली झारिया उम्र 30 वर्ष पिता साधुराम झारिया  सोमवार की रात 10 बजे खाना खाकर खेत में पानी लगाने के झोपड़ी में बसने गया था ओर जब मंगलवार की  सुबह तक खेत से घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने युवक की खोजखबर ली गई और झोपड़ी में

 

देखा तो पलंग पर मृत अवस्था मे पड़ा मिला ओर पलंग के पास विद्युत डोरी का स्टार्टर रखा हुआ था जिससे करंट लगने से मौत का संदेह जताया जा रहा है  पुलिस को घटना की सूचना मृतक के भाई कृष्णा झारिया के द्वारा  दी गई  ओर पुलिस के समक्ष दिए गए कथन में मृतक किसान के भाई ने करंट लगने से  खेत में वनी झोपड़ी में मौत की आशंका व्यक्त की गई मृतक के भाई ने बताया कि सोमवार की रात्रि में खेत मे लगाने  के लिए  खेत गया था और रात्रि में खेत मे बनी झोपड़ी में सोता था और सुबह जब घर वापिस नही आया तो हम लोगो ने खेत मे झोपड़ी में देखा तो झोपड़ी के अंदर मृत पड़ा हुआ था जिसकी सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मर्ग विवेचना में लिया है

सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी एलपी तिवारी का कहना है ग्राम भडेरी से युवक किसान  की  करंट लगने से मौत की  सूचना मिली थी घटना स्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए विवेचना की जा रही है
मृतक के भाई ने बताया कि 30 वर्षीय  बद्री झारिया की झोपड़ी में सोते वक्त करंट लगने से मौत हो गई पंचनामा कार्यवाही के उपरांत शव पीएम के लिए भेजा गया है

सिंग्रामपुर से निवेश जैन के साथ मयंक जैन कि रिपोर्ट)

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now