नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जबलपुर से दमोहः जा रहे 35 नग गोवंश से भरा ट्रक बजरंग दल के सहयोग से नोहटा पुलिस ने पकड़ा ! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जबलपुर से दमोहः जा रहे 35 नग गोवंश से भरा ट्रक बजरंग दल के सहयोग से नोहटा पुलिस ने पकड़ा ! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नोहटा /दमोह. शनिवार की रात्रि 11:00 से 12:00 के बीच जबलपुर से दमोह जा रहा है 35 नग भैंसों (मवेशियों) से भरा कंटेनर बजरंग दल के सहयोग से नोहटा पुलिस ने पकड़ा है।मामले में बजरंग दल से प्रखंड सह संयोजक पंकज सिंघई ने बताया कि कटंगी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्राप्त सूचना पर जबलपुर से दमोह जा रहे कंटेनर क्रमांक यूपी 78 डीटी 8578 मवेशियों के जिसके चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा नोहटा पुलिस के सहयोग से नोहटा बस स्टैंड पर नाकेबंदी करके पकड़ा गया । कंटेनर में 35 नग भैंसे क्रूरता पूर्ण तरीके से भरी हुई थी मौके से कंटेनर चालक सहित अन्य दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।कंटेनर कानपुर सारंगपुर का बताया जा रहा है ज्ञात हो कि बजरंग दल प्रखंड के सह संयोजक पंकज सिंघई ने बताया कि गोवंश तस्करी को रोकने के लिए बजरंग दल कार्यकर्ताओं के द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके चलते शनिवार की मध्य रात्रि को 35 नग भैंसों से भरा कंटेनर पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया है।जबलपुर से दमोह की ओर जा रहे 35नग भैंसों से भरे कंटेनर को पुलिस के सहयोग से पकड़वाने में प्रखंड सह संयोजक पंकज सिंघई ,विद्यालय प्रमुख महेन्द्र राठौर ,

नोहटा नगर संयोजक विक्की रैकवार, गौरक्षा प्रमुख दिनेश कर्ण ,नीतेश रजक ,नीतेश पटैल बजरंग दल कार्यकर्ता की अहम भूमिका रही
नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया की सूचना पर दमोह से जबलपुर जा रहे कंटेनर को नोहटा थाना बस स्टैंड पर नाकेबंदी करके पकड़ा गया था जिसमें 35 नग भैंसे क्रूरता पूर्ण तरीके से भरी हुई थी कंटेनर चालक नूर आलम कुरेशी निवासी चांदपुर कानपुर सहित ट्रक में सवार कमर आलम कुरेशी निवासी चांदपुर कानपुर सहित गुलाब कुरेशी सारंगपुर लखनौती को गिरफ्तार करते हुए ट्रक में भरे मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है कंटेनर को थाने में जप्त करते हुए चालक सहित ट्रक मे सवार आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है गोवंश तस्कर गिरोह के सुराग जुटाए जा रहे हैं।दमोह से मयंक जैन की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now