नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांता क्लॉज़ बनकर आए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खाते में 18 हजार करोड़ से अधिक की राशि वनक्लिक के माध्यम से किसानों को दी गई| डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांता क्लॉज़ बनकर आए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खाते में 18 हजार करोड़ से अधिक की राशि वनक्लिक के माध्यम से किसानों को दी गई| डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांता क्लॉज़
बनकर आए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खाते में 18 हजार करोड़ से
अधिक की राशि वनक्लिक के माध्यम से किसानों को दी गई|

निश्चित तौर से यह बिल किसानों के हित के लिये बहुत
लाभकारी होगा-पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया
किसानों को जीवन यापन के लिये 10 हजार की राशि बहुत
महत्व रखती है-प्रीतम सिंह लोधी
यह सरकार किसानों की सरकार है
9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खाते में 18 हजार करोड़ से
अधिक की राशि वनक्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा डाली गई

प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के लिए 2000 रूपये मान से 18 करोड़ रूपये से अधिक की राशि वनक्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में पहुँचाई है। इस आशय के विचार आज प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री श्री जयंत कुमार मलैया ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ऑन लाईन हितलाभ वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने अपने उदबोधन में किसानों के प्रति नये कृषि सुधार कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

श्रीमलैया ने कहा हम सभी कृषि सुधार बिलों का समर्थन करते हैं, निश्चित तौर से यह बिल किसानों के हित के लिए बहुत लाभकारी होगा। उन्होंने अपनी ओर से सभी किसान भाईयों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती, महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं कन्या पूजन से किया गया। इस अवसर पर देश के प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्बोधन देखा व सुना गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा सरकार ने किसानों के हित में जितना काम किया हैं, आज प्रत्येक किसान को 10 हजार रूपये जिसमें 6000 रूपये केन्द्र सरकार एवं 4000 रूपये मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के बैंक खातों मे डाले जा रहे हैं, निश्चित ही उन गरीब किसानों का जिनके पास 10 डिसमल या 20 डिसमल जगह है ऐसे किसानों को जीवन यापन के लिए 10 हजार की राशि बहुत महत्व रखती हैं। उन्होंने कहा आज पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती हैं, अटल जी की सोच को जन-जन तक पहुँचाने का काम उनके अनुयायीयों ने किया हैं, निश्चित ही वो आज सबके समक्ष हैं। उन्होंने कहा जितना विकास 60 सालों में नही हुआ, उतना विकास अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने कार्यकाल में करके दिखाया था।

सीईओ जिला पंचायत डाँ गिरीश मिश्रा ने कहा 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के बैंक खातों मे डाली जा रही है, वह निश्चित ही उनके हित में हैं, किसान इस राशि का समय पर उपयोग कर पायेंगे, यह प्रधानमंत्री जी की योजना निश्चित ही प्रशंसनीय हैं।
सांसद प्रतिनिधि डॉ आलोक गोस्वामी ने कहा किसान सम्मान योजना प्रारंभ की गई है, इसके पूर्व किसी भी सरकार ने यह योजना प्रारंभ नहीं की थी। आज लगभग 09 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खाते में लगभग 18 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के बैंक खातों में डाली जा रही हैं। डॉ गोस्वामी ने कहा हम मध्यप्रदेश सरकार के आभारी हैं, किसानों के हित में सदैव जनहितेषी निर्णय लेती हैं, यह सरकार किसानों की सरकार हैं।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री गोपाल पटेल ने कहा भारत सरकार के मुखिया प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के हित में किये जा रहे प्रयासों का जोरदार स्वागत किया। अटल बिहारी जी की जन्म जंयती पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि कार्यक्रम प्रायोजित किया गया है। किसानों के खातों में 2000-2000 रूपये सम्मान निधि के रूप में पहुँचेंगे। कृषि बिल सरकार द्वारा लाये गये है वह पूर्णत: किसान हितेषी है, किसान के हित में इससे बड़ा कोई बिल नही हो सकता हैं। श्री पटेल ने कहा अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म जयंती पर कृषि बिल और सम्मान निधि का स्वागत करते हुये हम किसानों की ओर से प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे ने किया।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष मनीष पवन तिवारी, मंडल अध्यक्ष अभाना अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष बांसा देवेन्द्र सिंह राजपूत, राजकुमार जैन, मोन्टी रैकवार, कपिल सोनी, अनुपम सोनी, संतोष अठ्या, संतोष रोहित, अपर कलेक्टर आनंद कोपरिहा, तहसीलदार डा बबीता राठौर, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मालती असाटी मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now