नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने दमोह के कचौरा मार्केट स्थित विभिन्न कंफेक्शनरी दुकानों का किया औचक निरीक्षण| डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने दमोह के कचौरा मार्केट स्थित विभिन्न कंफेक्शनरी दुकानों का किया औचक निरीक्षण| डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने दमोह के कचौरा मार्केट स्थित विभिन्न
कंफेक्शनरी दुकानों का किया औचक निरीक्षण
नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु भेजा गया राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला
मैजिक बॉक्स की सहायता से किये रंग बिरंगी गोली, चॉकलेट में
प्रयुक्त होने वाले फ़ूड कलर की क्वालिटी चेक

 

कलेक्टर तरुण राठी द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दमोह राकेश अहिरवाल, प्रीति राय एवं माधवी बुधौलिया ने प्राप्त जनशिकायत के आधार पर अंबेडकर भवन के पास कचौरा मार्केट स्थित विभिन्न कंफेक्शनरी एवं किराना जनरल स्टोर्स पर संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित कूकीज,मिल्की बार,मिल्क चॉकलेट एवं कैंडी के नमूने जांच हेतु लिए गये। इस दौरान त्रिलोक आहूजा की दुकान से एसआर ब्रांड कूकीज, आशीष जनरल स्टोर्स से अंबर ब्रांड स्मूथ मिल्क चॉकलेट, मुरली ट्रेडर्स से चिंटू ब्रांड मिल्की बार एवं महावीर जनरल स्टोर्स से एसआर 25 ब्रांड कोकोनट कैंडी के नमूनें लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
इस संबंध में श्री अहिरवार ने बताया कि कंफेक्शनरी दुकानों पर खाद्य विक्रेता द्वारा अमानक खाद्य सामग्री बेचने की जनशिकायत प्राप्त हुई थी। मौके पर मैजिक बॉक्स की सहायता से रंग बिरंगी गोली में प्रयुक्त होने वाले फ़ूड कलर की क्वालिटी चेक की गई है। निरीक्षण के दौरान परिसर में फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड भी लगा हुआ नहीं पाया गया है। परिसर में पेस्ट कंट्रोल प्रबंधन की व्यवस्था का अभाव देखा गया है। कार्यरत कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र मौके पर नहीं पाया गया है। परिसर में कवर्ड डस्टबिन रखा हुआ नहीं पाया गया है। मौके पर पाई गई त्रुटियों के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र प्रेषित किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed