नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेलवे के टिकट कर्मचारियों की वजह से यात्रियों को हो रही भारी असुविधा को उजागर करती यह रिपोर्ट| – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

रेलवे के टिकट कर्मचारियों की वजह से यात्रियों को हो रही भारी असुविधा को उजागर करती यह रिपोर्ट|

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रेलवे के टिकट कर्मचारियों की वजह से यात्रियों को हो रही भारी असुविधा को उजागर करती है रिपोर्ट|

दमोह जिला के ग्राम बांदकपुर रेलवे स्टेशन आरक्षण केंद्र का काउंटर ड्यूटी पर तैनात व्यक्ति की मर्जी से खुलता है यात्री सुबह काउंटर खुलने से पहले काउंटर पर पहुंचते हैं और ड्यूटी पर तैनात व्यक्ति के आने का इंतजार करते हैं

ड्यूटी पर तैनात व्यक्ति अपनी मनमर्जी से बांदकपुर रेलवे स्टेशन के काउंटर को खोलते हैं । दिनांक 8-1-2021 के सुबह सात बचकर 45 मिनट पर जब पत्रकार शंकर सोनी आरक्षण टिकट लेने के लिए 8:00 बजे से पहले टिकट काउंटर पर पहुंचे और खिड़की खुलने के इंतजार में खड़े रहे लेकिन काउंटर 8:00 बज कर 20 मिनट तक भी नहीं खुला, उन्हें 4 महीने बाद 9 मई का टिकट कामायनी एक्सप्रेस का लेना था जिसका काउंटर दिनांक 8/1/2021 की सुबह 8:00 बजे खुलना था ,वर्तमान समय मे मुंबई से आकर बनारस की तरफ जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस

की टिकट सुबह काउंटर खुलने के 2 से 3 मिनट के अंदर भर जाते हैं और बैटिंग शुरू हो जाती है कल भी वही हुआ समय से पहले पहुंचने के बाद भी काउंटर नहीं खुला और उन्हें टिकट नहीं मिल सका क्योंकि 8:20 पर काउंटर पर ड्यूटी पर तैनात श्रीमान जी का आना हुआ। जब उनसे शंकर सोनी पत्रकार के द्वारा देर से आने का कारण जानना चाहा तो वह बिफर कर बोले कि क्या करें हम दमोह से आते हैं क्या उड़कर आ जाएं हम अपनी कार से आते हैं रास्ते में फाटक बंद था तो समय लग गया इतना कहकर उन्होंने अपनी जवाबदारी से पल्ला झाड़ लिया । वहां खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि यहां का काउंटर रोज ही अपनी मनमर्जी से खुलता है लोगों की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं। बांदकपुर निवासियों ने तो यहां तक आरोप लगाए कि टिकट काउंटर वाले कर्मचारी

ऑनलाइन वालों से सांठगांठ कर टिकट काउंटर जानबूझकर लेट खोलते हैं ताकि लोग ऑनलाइन रिजर्वेशन कराएं और इन्हें उसकी एवज में कमीशन भी मिलता है अगर लोगों के लगाए गए इल्जाम सच मैं काफी गंभीर हैं इस संबंध में रेलवे को भी संज्ञान लेकर ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोगों को असुविधा ना हो

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now