नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वर्गीय मुंशीलाल राय की स्मृति में बटियागढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपने साथी को याद कर उनकी स्मृति में बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया आयोजन! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

स्वर्गीय मुंशीलाल राय की स्मृति में बटियागढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपने साथी को याद कर उनकी स्मृति में बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया आयोजन! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्वर्गीय मुंशीलाल राय की स्मृति में बटियागढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपने साथी को याद कर उनकी स्मृति में बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया आयोजन!

बटियागढ़/बटियागढ़ थाना परिसर मैं थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में एम एच क्लब के तत्वावधान मैं आरक्षक स्व. मुंशीलाल राय की पुन्य स्मृति मैं दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता चल रही थीं। जिसमें नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और उपनिरीक्षक सौरव मिश्रा की जोड़ी ने हिंडोरिया टीम को हराकर विजेता ट्राफी पर

कब्जा किया। कशमकश भरे रोमांचक मुकाबले में नोहटा थाना प्रभारी की टीम ने 2-1 से हिंडोरिया की टीम को शिकस्त दी मैच के फाइनल राउंड तक यह कहना मुश्किल था कि जीत का खिताब किस टीम के तरफ जाएगा नोहटा टीम में थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत के साथ कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक सौरव मिश्रा की जोड़ी ने खिताब पर कब्जा किया।

थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना प्रांगण बटियागढ़ में सोमवार की रात को दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले के साथ हुआ समापन।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व पथरिया विधायक लखन पटेल,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पं.नरेंद्र व्यास,भाजपा मंडल अध्यक्ष पं.कपिल शुक्ला,थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह,एमएच क्लब के अध्यक्ष पं.आनंद त्रिवेदी के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी पुरस्कृत की गई। एमएच क्लब के सभी सहयोगी सदस्य जितेंद्र सिंह, बृजेश चौरसिया, बद्री विश्वकर्मा, अवधेश पाठक, पुष्पेंद्र बुंदेला, इस्माइल खान की उपस्थित रही ऐतिहासिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया। मैच को देखने के लिए दर्शक अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्टिंग विनोद उदेनिया बटियागढ़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now