नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मीडिया की पहल एवं खबर का असर डेंजर भारत ने इस खबर को प्रमुखता से उठाई गई थी!राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व बन सकता है सीसी रोड,,, जनपद सीईओ ने दिया आश्वासन – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मीडिया की पहल एवं खबर का असर डेंजर भारत ने इस खबर को प्रमुखता से उठाई गई थी!राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व बन सकता है सीसी रोड,,, जनपद सीईओ ने दिया आश्वासन

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मीडिया की पहल एवं खबर का असर डेंजर भारत ने इस खबर को प्रमुखता से उठाई गई थी!राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व बन सकता है सीसी रोड,,, जनपद सीईओ ने दिया आश्वासन

दिव्यांग की सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी के बाद जागा प्रशासन

स्थानीय अधिकारियों की टीम ने बंशीपुर पहुंच कर अतिक्रमण को हटावाया

राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व बन सकता है सीसी रोड,,, जनपद सीईओ ने दिया आश्वासन

मांग पूरी ना होने पर महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष आमरण अनशन पर बैठने की दिव्यांग ने दी है चेतावनी

मीडिया की पहल एवं खबर का असर!राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व बन सकता है सीसी रोड,,, जनपद सीईओ ने दिया आश्वासन!

मयंक जैन जबेरा की रिपोर्ट

जबेरा- जनपद मुख्यालय की ग्राम पंचायत बंशीपुर मैं निवासरत 90% अस्थि बाधित दिव्यांग राजबहादुर सिंह लोधी के घर तक पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार की सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया गया है। दिव्यांग को अपने घर तक पहुंचने में कीचड़ से पटे हुए सड़क से होकर गुजरना पड़ता।कीचड़ में उसकी ट्राई साइकिल भी फंस जाती है। जिसको लेकर दिव्यांग काफी परेशान है एवं ग्राम में अपने घर तक सीसी रोड को बनाने दिव्यांग करीब 2 वर्ष से अधिकारियों के समक्ष सीसी रोड बनाने की मांग को लेकर लगातार भटक रहा है।

इस कीचड़ युक्त रोड पर चलने से मजबूर दिव्यांग राज बहादुर सिंह लोधी में शासन प्रशासन से घर तक पहुंचने हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। वही अपनी इसी मांग को लेकर दिव्यांग ने आगामी 7 मार्च को महामहिम राष्ट्रपति के सिग्रामपुर की दौरा कार्यक्रम में आमरण अनशन पर बैठने की भी चेतावनी दी थी।किंतु शासन-प्रशासन ने इस संबंध में अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं की थी।वहीं अधिकारियों का रुख भी दिव्यांग की मांग को लेकर गैर जिम्मेदाराना रहा है।

अपने ग्राम बंशीपुर में सीसी रोड के निर्माण कार्य, नाली निर्माण एवं अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को दिव्यांग ने पुनः तहसील एव जनपद पंचायत कार्यालय एवं पुलिस थाना पहुंचकर बुधवार से एसडीएम और तहसील कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना देने की सूचना दी थी। स्थानीय अमले ने दिव्यांग की मांग एवं चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को जेसीबी मशीन के साथ पहुंचकर ग्राम बंसीपुर में दिव्यांग के घर तक फैले अतिक्रमण एवं कीचड़ को तत्काल हटवाया।वही रोड के बाजू से नाली की खुदाई भी करवाई है।

वही जनपद सीईओ अवधेश सिंह ने एसडीओ शिवाजी गोंड एवं उपयंत्री राजकिरण वर्मा की टीम को तत्काल रास्ते का नाप कर सीसी रोड का स्टीमेट बनाने आदेशित किया एवं मौके पर उपस्थित दिव्यांग एवं ग्रामवासियों को शीघ्र सीसी निर्माण कार्य होने का भी आश्वासन दिया। वही दिव्यांग ने स्थानीय अधिकारियों द्वारा की मौके अतिक्रमण हटाने की मुहिम की कार्यवाही पर सन्तोष जाहिर किया है। वही शीघ्र सीसी रोड निर्माण कार्य की मांग पुनः अधिकारियों के समक्ष रखी है। दिव्यांग राज बहादुर सिंह लोधी ने कहा है कि आगामी 7 मार्च को महामहिम राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व सीसी रोड का निर्माण कार्य होना चाहिए। नहीं तो वह अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आगामी 7 मार्च को महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सिग्रामपुर में आमरण अनशन पर बैठेगा। अतिक्रमण की कार्यवाही हटाने के दौरान तहसीलदार अरविंद यादव, जनपद सीईओ अवधेश सिंह, थाना प्रभारी कमलेश तिवारी, एसडीओ जनपद शिवाजी गौड़, उपयंत्री राजकिरण बर्मा, पटवारी सत्यम सोनी, पंचायत रोजगार सहायक पवन लोधी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे हैं।

इनका कहना है –
“मैं स्वयं, तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचा। तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। एवं रोड के किनारे नाली की खुदाई भी करवाई है। उपयंत्री से सीसी रोड का शीघ्र स्टीमेट बनाकर 10 दिन के अंदर सीसी रोड का निर्माण कराने को आदेशित किया गया है।
– अवधेश सिंह सीईओ जनपद पंचायत जबेरा

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now