नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाशिवरात्रि पर बड़े ही धूमधाम से निकली भगवान भोलेनाथ की बारात! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

महाशिवरात्रि पर बड़े ही धूमधाम से निकली भगवान भोलेनाथ की बारात! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
Featured Video Play Icon
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महाशिवरात्रि पर प्रति वर्षअनुसार इस वर्ष भी भोले की बारात दमोह के पुराने थाने से घंटाघर क्षेत्र और नगर भ्रमण करती हुई हजारों की संख्या में युवकों के साथ निकली भव्य शिवजी की बारात का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया शिव प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर बारात में आए लोगों को जलपान नाश्ता ग्रहण कराते हुए जगह-जगह सभी स्वागत में खड़े नजर आए दमोह जिले से तीन गुल्ली पुराना थाना बड़ापुरा और कई क्षेत्रों से महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की बारात बांदकपुर धाम पहुंचती है जिसमें दमोह की धर्म प्रेमी जनता भाग लेती है और बांदकपुर में बरात पहुंचते ही बारात का जोरदार स्वागत किया जाता है ढोल और नगाड़े डीजे की धुन पर लोक संगीत के साथ भक्ति संगीत की धुनों पर लोग नाचते और भोले की बारात में शामिल होकर धर्म लाभ लेते हैं! दमोह के पुराने थाने से हर वर्ष शिव जी की प्रतिमा के साथ बारात लेकर सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर पहुंचते हैं !इस बारात का स्वागत और बारात का आयोजन सोनू चौरसिया नितिन चौरसिया छुटके चौरसिया पंचू जैन सूरज चौरसिया अशोक चौरसिया आदि के द्वारा संपन्न कराया जाता है!

दमोह महाशिवरात्रि के पावन शुभ अवसर पर जटाशंकर सिद्ध धाम से उठ कर भगवान शिव जी की बारात डीजे एवं बैन्ड बाजे के साथ शहर के बेलाताल कीर्ति स्तंभ कॉपरेटिव बैंक बस स्टैंड रेलवे स्टेशन राय चौराहा घंटाघर अस्पताल चौराहा से होते हुए पुनः जटाशंकर सिद्ध क्षेत्र धाम पहुंची जिसमें बड़ी संख्या में भगवान शिव जी के श्रद्धालुओं भगवान शिव का पूजन अर्चन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं एवं भगवान शिव जी की बरात में बड़ी संख्या मैं पुरुषो के साथ साथ महिलाओ की भी बड़ी संख्या मे मौजूदगी रही । दमोह के जटाशंकर धाम से भगवान शिवजी की बारात का स्वागत और बारात समारोह मोनू पाठक द्वारा संपन्न कराया गया!

दमोह जिले के श्री जागेश्वर नाथ बांदकपुर सहित अन्य मंदिरों में दमोह सहित आसपास क्षेत्रों से बरातें भोले बाबा की पहुंची थी, धूमधाम से बाराती नाचते गाते हुए बांदकपुर पहुंचे, वहां बांदकपुर ट्रस्ट समिति राम गोस्वामी और कई लोगों द्वारा भव्य स्वागत सत्कार बरात का किया गया. इसी उपरांत भोलेनाथ की ड्यूटी में पदस्थ पुलिसकर्मी और पत्रकारों को विशेष आदर सम्मान के साथ जागेश्वर नाथ जी के चित्र की भेंट देकर माला पहनाकर स्वागत किया गया

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now