नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बचपन से सुनते आ रहे थे कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं! गोविंद सिंह के मामले में कानून के हाथ पड़े छोटे! गोविंद सिंह के समर्पण में ढेरों सस्पेंस! जल्द उठाएं आईजी सस्पेंस से पर्दा नहीं तो अटकलों का बाजार यूं ही गर्म होता रहेगा! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बचपन से सुनते आ रहे थे कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं! गोविंद सिंह के मामले में कानून के हाथ पड़े छोटे! गोविंद सिंह के समर्पण में ढेरों सस्पेंस! जल्द उठाएं आईजी सस्पेंस से पर्दा नहीं तो अटकलों का बाजार यूं ही गर्म होता रहेगा!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बचपन से सुनते आ रहे थे कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं! गोविंद सिंह के मामले में कानून के हाथ पड़े छोटे! गोविंद सिंह के समर्पण में ढेरों सस्पेंस! जल्द उठाएं आईजी सस्पेंस से पर्दा नहीं तो अटकलों का बाजार यूं ही गर्म होता रहेगा

*आरोपी ने स्वयं किया अपने आप को सरेंडर*

दमोह  बहुचर्चित देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के 50,000 के इनामी फरार आरोपी पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह परिहार का विगत दिवस सुवह सुवह एक वीडियो विधायक रामबाई सिंह परिहार द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप में पोस्ट किया गया जिसको देखते ही मीडिया जगत तथा पुलिस सक्रिय हो गई।

 

मीडिया ग्रुप में वीडियो पोस्ट करते हुए विधायक रामबाई सिंह परिहार ने लिखा कि मेरे पति ने ग्वालियर पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया है, इसका प्रमाण उन्होंने खुद ही दिया है, वीडियो जारी कर खुद ही बतलाया है। इसी के साथ जारी वीडियो में गोविंद सिंह कह रहे हैं कि आज 27 मार्च 2021 सुबह 5:30 को यह वीडियो बनाते हुए मैं, मेरी पत्नी विधायक रामबाई सिंह के कहने पर यहां के विधायक के माध्यम से सरेंडर कर रहा हूं। भिंड या ग्वालियर पुलिस के यहां मैं अपनी स्वेच्छा से सरेंडर कर रहा हूं, परंतु मैं इस घटना में निर्दोष हूं। मुझे न्याय नहीं मिल रहा है तथा मुझे राजनैतिक चाल के तहत फंसाया गया है।

वीडियो वायरल होते ही मीडिया द्वारा गिरफ्तारी की पुष्टि के लिए भिंड और ग्वालियर पुलिस अधीक्षकों से जानकारी ली गई तो उन्होंने गिरफ्तारी से अनभिज्ञता व्यक्त की परंतु समय बीतने के साथ दमोह पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी की पुष्टि तो की परंतु ज्यादा जानकारी आईजी साहव द्वारा प्रेस वार्ता में कहने की बात कही गई। शाम को पुलिस द्वारा आरोपी गोविंद सिंह को जिले के हटा तहसील लाकर पहले अस्पताल में मुलायजा कराया गया इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी।


*उठ रहे उठ रहे हैं सवाल*
जारी वीडियो में गोविंद सिंह 27 मार्च 2021 को पुलिस के सामने सरेंडर किए जाने की बात कह रहे हैं, साथ ही वहां के किसी विधायक की इसमें भूमिका भी समझ में आ रही है परंतु आखिर उनकी पत्नी विधायक रामबाई सिंह परिहार को 28 मार्च की सुबह वीडियो जारी क्यों करना पड़ा? चर्चाओं में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 24 घंटे क्यों लगे सरेंडर की खबर आते-आते? जबकि वीडियो जारी होने की सुबह 28 मार्च को दमोह पुलिस को सरेंडर के विषय में पता ही नहीं था और भिंड तथा ग्वालियर पुलिस अधीक्षक भी सरेंडर से अनभिज्ञता व्यक्त कर रहे थे।


साथ ही सरेंडर या गिरफ्तारी किस जगह हुई, किसके द्वारा की गयी इसकी भी जानकारी के अभाव में कयास ही लगाये जाते रहे। समाचार लिखे जाने तक अंततः सागर आईजी के दमोह आकर प्रेस वार्ता में ही सभी प्रश्नों के उत्तर मिलने की आश की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now