नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के रोड शो !4 घंटे का रोड शो 40 मिनट में हुआ खत्म भाजपा ने बताई हार की वजह से कांग्रेश के क्षेत्रीय नेता नहीं दिखे – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के रोड शो !4 घंटे का रोड शो 40 मिनट में हुआ खत्म भाजपा ने बताई हार की वजह से कांग्रेश के क्षेत्रीय नेता नहीं दिखे

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह। दमोह उपचुनाव में कांग्रेस की हार तय है और इस हार की जिम्मेदारी लेने से पार्टी का हर नेता बचना चाह रहा है। यही वजह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के रोड शो में उनके साथ रथ पर पार्टी का कोई और नेता दिखाई नहीं दिया, जबकि कई नेता उस समय वहां मौजूद थे। आखिरकार कांग्रेस का वो रोड शो जिसे चार घंटे चलना था, महज 40 मिनट में सिमट गया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री जयंत मलैया ने कमलनाथ के रोड शो को फ्लाप शो बताते हुए कही।

श्री जयंत मलैया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दमोह में होने वाले रोड शो को लेकर कांग्रेस द्वारा बड़ा ढिंढोरा पीटा जा रहा था, लेकिन यह रोड शो महज औपचारिकता बनकर रह गया और सिर्फ 40 मिनट में ही खत्म हो गया। श्री जयंत मलैया ने कहा कि दमोह विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान समेत अन्य नेता पिछले 20-22 दिनों से लगातार सक्रिय हैं और संपर्क कर रहे हैं। पार्टी को मिल रहे अपार जनसमर्थन को देखकर कांग्रेस के नेताओं को यह अहसास हो गया है कि उनकी हार सुनिश्चित है और इसीलिए वो हताश हो चुके हैं। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रोड शो के बाद जनता को संबोधित नहीं किया और चुपचाप लौट गए। श्री मलैया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के रोड शो के लिए बुधवार को जयवर्धनसिंह, लाखनसिंह और राकेश चौधरी जैसे नेता दमोह आए थे, लेकिन इनमें से कोई भी नेता कमलनाथ के साथ रथ पर सवार होकर जनता के सामने नहीं आया। इससे स्पष्ट है कि कोई भी नेता चुनावी हार की जिम्मेदारी बांटने के लिए तैयार नहीं है। श्री जयंत मलैया ने कहा कि दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान लगातार कांग्रेस की टूट जनता के सामने आती रही है और पार्टी की अंदरूनी खींचतान के चलते ही स्टार प्रचारकों की सूची से उन नेताओं के नाम चुन-चुनकर हटा दिये गए हैं,

जो प्रदेश अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष पद के लिए अपना दावा प्रस्तुत कर सकते थे। श्री जयंत मलैया ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति को देखकर जनता को भलीभांति इस बात का अहसास हो चुका है कि जो पार्टी अपना घर नहीं संभाल सकती, उससे विकास की अपेक्षा रखना ही बेमानी है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now