नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह के पांच मंडल अध्यक्ष और सिद्धार्थ मलैया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित* श्री जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह के पांच मंडल अध्यक्ष और सिद्धार्थ मलैया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित* श्री जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दमोह के पांच मंडल अध्यक्ष और सिद्धार्थ मलैया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित*
श्री जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस

प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के बड़े-बड़े नेता दमोह उपचुनाव में बने रहे तब तक पार्टी एकजुट दिखाई देती रही उनके जाते ही 2 दिन में वोटिंग के वक्त भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता अलोप हो गए जिससे विपक्ष को भरपूर मौका मिला कोई रोकने टोकने वाला दिखाई नहीं दिया नाही लोगों को अपनी पार्टी के फेवर में घर से निकलवाने की जिम्मेदारी किसी ने निभाई!

भोपाल। दमोह विधानसभा 55 उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लेने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने दमोह जिले के अपने पांच मंडल अध्यक्षों अभाना मंडल श्री अजय सिंह, दीनदयाल नगर मंडल श्री संतोष रोहित, दमयंती मंडल श्री मनीष तिवारी, बांदकपुर मंडल श्री अभिलाष हजारी, बॉसा मंडल श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री सिद्धार्थ मलैया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार की गई इस कार्यवाही के साथ-साथ पूर्व विधायक जयंत मलैया को भी दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा किए गए इस निर्णय की पार्टी के अंदर काम करने वाले निष्पक्ष कर्मठ कार्यकर्ताओं ने सराहना की है जो

कार्यकर्ता पार्टी के गठन से जुड़े हुए थे और कभी पार्टी से कोई अपेक्षा ना करते हुए और किसी लाभ से ना जुड़े कार्यकर्ताओं ने पार्टी का भरपूर साथ दिया और यह चेहरे कभी जनता के सामने भी नहीं आते और पार्टी के लिए और पार्टी हित में सोशल मीडिया से लेकर हर जगह एक्टिव होकर पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते रहते हैं ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं का दबाव काम आया की आज पार्टी विरोध में काम करने वाले लोगों को पार्टी से निष्कासित कर पार्टी में एकता की अलख जगाने के लिए यह कार्यवाही हुई जो कि सही है ! पार्टी के इस निर्णय से प्रदेश के आने वाले चुनाव नगर पालिका और पंचायती चुनाव और संसदीय चुनाव मैं बेहतर काम कर पाएगी पार्टी के भीतर घात से ही पार्टी को हार मिली है यह निष्कासन से पूर्णता स्पष्ट नजर आ रहा है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now