नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कवरेज के दौरान पत्रकार को जान से मारने की धमकी का युवा पत्रकार कल्याण संघ के नगर अध्यक्ष तनुज पाराशर ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

कवरेज के दौरान पत्रकार को जान से मारने की धमकी का युवा पत्रकार कल्याण संघ के नगर अध्यक्ष तनुज पाराशर ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कवरेज के दौरान पत्रकार को जान से मारने की धमकी का विरोध युवा पत्रकार कल्याण संघ के नगर अध्यक्ष तनुज पाराशर ने करते हुए बताया कि पत्रकार के ऊपर हुए हमले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अपराधी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए देश में प्रदेश में यूं तो पत्रकारों के संरक्षण के लिए ढेरों कानून बनाए जा रहे हैं लेकिन आज तक किसी कानून पर अमल नहीं किया जा रहा है यही वजह है कि आज अपराधियों के इतने हौसले बुलंद है कि कवरेज कर रहे पत्रकार पर भी अपने रसूख का दबाव बनाते नजर आ रहे हैं!

लगातार बढ़ते कोरोना प्रभाव को कम करने के लिए जिला प्रशासन के मुखिया नवागत कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य और स्वागत पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार के निर्देश पर पूरे नगर में प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया है। व्यापारियों के द्वारा किए जा रहे व्यापार और बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों के कारण होने वाली समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर पत्रकार भी अपने पत्रकारिता का धर्म निभाते हुए मैदान में जुटे हुए हैं। परंतु कानून को धता बताने वाले अनेक लोग लगातार समस्याएं पैदा कर रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब स्थानीय मांगज स्कूल के पास 10 मई 2021 की रात्रि लगभग 9:00 बजे एक बुलेट जिसमें सामने गौतम लिखा हुआ है क्रमांक एमपी ql 04 -39 99 को चला रहे एक नौजवान लड़के ने बुलेट की टक्कर से वेरीकेट प्रारंभ किया उसी दौरान पत्रकार डॉक्टर एलएन वैष्णव जो वेरी केटिंग लगने की कवरेज कर रहे थे को वीडियो बनाने से रोका मां बहन की गाली दी और साथ में युवक के पिता ने जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार डॉ वैष्णव द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के साथ जिले के आला अधिकारियों पुलिस अधिकारियों को साक्ष्य सहित शिकायत दर्ज करा दी है। परिवहन विभाग साइड पर सर्च करने पर यह वाहन किसी स्वतंत्र गौतम के नाम से दर्ज है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now