नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*अस्पताल की व्यवस्थाए सुनिश्चित हो यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी- केंद्रीय राज्य मंत्री  पहलाद पटेल*
*तीसरी लहर आती है, तो व्यवस्थाये सुनिश्चित की जाएगी-वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन एवं लॉजिस्टिक अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी*
*जिला अस्पताल का किया निरीक्षण*
कलेक्टर चैतन्य और पुलिस अधीक्षक श्री तेनीवार भी रहे मौजूद


दमोह”अस्पताल की व्यवस्थाए सुनिश्चित हो यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है, पिछले समय किन्ही कारणों से परेशानी आई, उस परेशानी की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए,इसलिए उसके पहले से चिंता करनी चाहिए,वैज्ञानिकों ने भी चेतावनी दी है, हम दूसरी लहर पर काबू पाने में सफल हुए हैं। इस आशय के विचार केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने आज जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान व्यक्त किये। इस दौरान वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन एवं लॉजिस्टिक अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा श्री राहुल सिंह लोधी, कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री डीआर तेनीवार खास तौर पर मौजूद थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा बीच में चीजें गड़बड़ाई द्वारा उसकी पुनरावृत्ति ना हो हम सबकी जिम्मेदारी है।तीसरी लहर में जैसी संभावना बताई जा रही है, उसकी तैयारी हम सब को करनी चाहिए, डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक संयुक्‍त रूप से तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में सीएससी मे खुद जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। मंत्री श्री पटैल ने सीएमएचओ डॉ संगीता त्रिवेदी से ऑक्सीजन प्लांट को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर पूर्ण करने निर्देशित किया।


राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा हमारी सबकी कोशिश होगी शव वाहन, एंबुलेंस, ऑक्सीजन सप्लाई, बच्चा वार्ड, दवाइयां आदि सुनिश्चित हो। जिले में कोई परिस्थिति सामने आती है, तो हमारे पास किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होना चाहिए। जनसहयोग, प्रशासनिक सहयोग, मेडिकल स्टाफ तीनों मिलकर सभी एक साथ सहयोग कर रहे हैं, किसी भी प्रकार की स्थिति निर्मित नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा एक प्लांट दमोह में सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश सरकार लगा रही है, जिले से कोई भी प्लांट वापस नहीं जा रहा है, वह पूर्णता भ्रामक जानकारी है। उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा जिला मुख्यालय से इतर दो स्थान महत्वपूर्ण है, तेंदूखेड़ा और हटा दूरस्थ है, ऑक्सीजन के प्लांट होंगे, स्वास्थ्य सुविधाओं में मजबूती आएगी। जिला प्रशासन ने दो वार्ड ब्लैक फंग्स के लिए तैयार किए गए हैं, यदि कोई प्रकरण आता है, तो उसमें रखा जाएगा और जो मरीज पॉजिटिव आ रहे हैं, उसकी व्यवस्था अलग की गई है। तीसरी लहर में बच्चों के लिए और दवाइयां, किट, इंजेक्शन की किसी भी कीमत पर कमी नहीं आने दी जाएगी।


इस दौरान वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन एवं लॉजिस्टिक अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा  राहुल सिंह लोधी ने कहा मंत्री जी के साथ आज अस्पताल का निरीक्षण किया गया है, ऑक्सीजन कंसंट्रेशन एवं इंजेक्शन दिए गए हैं, यदि तीसरी लहर आती है, तो व्यवस्थाये सुनिश्चित की जाएगी। बच्चा वार्ड दमोह और आसपास केंद्र हिंडोरिया, पथरिया, सभी जगह व्यवस्थाएं की जायेगी ।
इस अवसर पर  आलोक गोस्वामी,  अनुपम सोनी, मोंटी रैकवार, सीएमएचओ डाँ संगीता त्रिवेदी, सिविल सर्जन डाँ ममता तिमोरी, डॉ विशाल शुक्ला, प्रीतम चौकसे, वैभव खरे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now