नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लघु व्यापारी संघ ,युवा पत्रकार संघ , भारतीय मजदूर संघ के सयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के नाम दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य को सौपा ज्ञापन! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

लघु व्यापारी संघ ,युवा पत्रकार संघ , भारतीय मजदूर संघ के सयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के नाम दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य को सौपा ज्ञापन!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लघु व्यापारी संघ अध्यक्ष तनुज पराशर एवं सहयोगी संगठन युवा पत्रकार संघ अध्यक्ष उमर खैय्यामने

भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौबे
सौपा ज्ञापन—*

मान. प्रधानमंत्री जी भारत सरकार ।

द्वारा – जिला कलेक्टर जिला दमोह मध्यप्रदेश ।

दमोह : किसानों की तरह व्यापारियों को भी मिले मुआवजा के लिए मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ के द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत आज लघु व्यापारी संघ ,युवा पत्रकार संघ , भारतीय मजदूर संघ के सयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के नाम दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य को सौपा ज्ञापन
कोरोना का कहर प्रत्येक वर्ग पर कितनी बुरी तरह वर्पा है यह किसी से छुपा नही है परन्तु व्यापारियों की दशा कितनी दयनीय है इस बात की कल्पना कर पाना भी असंभव है अतः व्यापारियों को राहत पहुचाने की विभिन्न मांगो को लेकर आज लघु व्यापारी संघ अध्यक्ष तनुज पराशर एवं युवा पत्रकार संघ अध्यक्ष उमर खैय्याम ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है जिसमे निहित है
महोदय जी में आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ कि इस कोविड 19 के भयंकर दौर से आज पूरा देश जूझ रहा है इसमें हम समस्त व्यपारी कंधे से कंधा मिलाकर शासन के नियमों का पालन कर रहे है एवं अपने दुकान व व्यवसाय बंद रखे हुए है कोरोना की प्रथम लहर से लेकर आज तक इतने लंबे समय मे हम आर्थिक एवं मानसिक रूप से अत्यधिक कमजोर हो चुके है आज आय के नाम पर कुछ भी नही है परंतु खर्चे लगभग बढ़ चुके है ।
देखने मे आता है कि जब किसी विशेष वर्ग पर किसी आपदा के चलते नुकसान होता है तो सरकार उन्हें अनेको सुबिधा उपलब्ध कराती है चाहें वह किसान हो या अन्य कोई विशेष वर्ग परन्तु हम व्यपारी आज लाचार है हमारा इस कोरोना काल मे अत्यधिक नुकसान हुआ है एवं निरतंर हो रहा है ।


अतः श्रीमान जी से पूर्ण विश्वास के साथ निवेदन है कि आप हमारी निम्न मागों को पूरा कर कुछ राहत पहुचाने का कार्य करें ताकि हम भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके ।
निम्न बिंदुओं को लेकर समस्त लघु व्यापारी संघ आपसे मांग करता है ।

*इन इन बिंदू पर उठाई मांग* —-

1. व्यापारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए ।
2. व्यापारियों के व्यापार हेतु लिए _गए लोन की किश्त माफ की जाय एवं ब्याज में छूट दी जाए ।
3. व्यापारियो के बिजली बिल पूर्णतः माफ किये जायें ।
4. व्यापारियों के टैक्स भुगतान में राहत दी जावे एवं दर कम की जाये ।
5. व्यापारियों को सरकारी बैंक से न्यूनतम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराए जाएं ताकि व्यापारी पुनः अपने कारोबार को प्रारम्भ कर सके ।

6.सूक्ष्म, लघु औऱ मध्यम वर्ग को छोटे छोटे लोन जो पूर्व में उपलब्ध कराएं गए है उन्हें पूर्णतः माफ किया जाए ।
एवं जो भी संभव मदद हो सके वह कदम उठाए जाएं ताकि व्यापारी वर्ग की दशा में सुधार हो सके ताकि हम बेहतर अर्थव्यवस्था के पायदान बन सके ।

लघु व्यापारी संघ के अध्यक्ष तनुज पराशर ने बताया की जब किसानों के नुकसान पर उन्हें मुआवजा मिलता है तो व्यापारियों को क्यो नही अतः उन्होंने मांगो पूरा करने की बात कही ।
युवा पत्रकार संघ प्रमुख उमर खैय्याम ने कहा कि आज व्यापारियों की हालत बहुत बुरी है उनके खर्च बराबर है परंतु आय के नाम पर कुछ भी नही है अतः व्यापारियों को राहत पहुचाने कार्य सरकार को करना चाहिए ।
इस अवसर पर लघु व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष पंकज सोनी , एवं सदस्य बिट्टू दुबे मनोज जैन आदि मौजूद रहे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now